एक्सप्लोरर

सावधान: 2017 में सबसे बड़ा मैलवेयर अभियान है 'लॉकी'

लॉकी रैंसमवेयर के फिर से उभरने और ईमेल को बाधित करने के अभियान के बीच इसे वर्ष 2017 का सबसे बड़ा मैलवेयर अभियान कहा गया है.

न्यूयॉर्कः लॉकी रैंसमवेयर के फिर से उभरने और ईमेल को बाधित करने के अभियान के बीच इसे वर्ष 2017 का सबसे बड़ा मैलवेयर अभियान कहा गया है. जेडनेट डॉट कॉम के मुताबिक, जिस रैंसमवेयर हमले को खत्म मान लिया गया था अब फिर से इसके खतरे बरकरार हैं और यह इससे साबित होता है कि 28 अगस्त को मात्र 24 घंटे के अंदर अमेरिका में करीब 23 लाख ईमेल मालवेयर भेजे गए.

इन मेल में सब्जेक्ट के तौर पर 'कृपया प्रिंट करें', 'दस्तावेज' और 'स्कैन' लिख कर भेजा गया था. अमेरिका स्थित साइबर सिक्युरिटी फर्म एपरिवर ने इस मैलवेयर का खुलासा करते हुए कहा कि यह 2017 का सबसे बड़ा मैलवेयर अभियान है.

बताया गया कि मैलवेयर पेलोड एक जिप फाइल में विजुअल बेसिक स्क्रिप्ट (वीबीएस) फाइल में छुपा हुआ था, जिसे एक बार क्लिक करने पर, लॉकी रैन्समवेयर का नया वर्जन डाउनलोड हो जाएगा.

पीड़ितों को उनकी फाइल वापस पाने के लिए 'लॉकी डिक्रिप्टर' के रूप में 'खास सॉ़फ्टवेयर' के भुगतान के लिए 0.5 बिटकॉइन (2,300 डॉलर) की मांग करने वाला एक फिरौती नोट प्रस्तुत किया जाता है. टोर ब्राउजर को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के साथ-साथ बिटकॉइन में भुगतान की मांग की जाती है.

इस साल की शुरुआत में, मई से शुरू हुए वान्ना क्राई, माम्बा और पेटिया से जुड़े समन्वित रैंसमवेयर हमले हुए जो कि दुनियाभर के व्यवसायों के लिए आंखें खोलने वाला था. लॉकी रैनसमवेयर के भारत में आने की आशंका के मद्देनजर केंद्र सरकार ने शनिवार को देश भर के उपयोगकर्ताओं को इससे सतर्क रहने की चेतावनी दी है.

भारतीय कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (आईसीईआरटी) के मुताबिक, 'स्पैम मेल्स' का इस्तेमाल रैंसमवेयर को फैलाने के लिए किया जा रहा है. एजेंसी ने सभी उपयोगकर्ताओं को मेल खोलते समय सावधानी बरतने और संदिग्ध फाइल संलग्नक से बचने की हिदायत दी है इसकेसाथ-साथ संगठनों को स्पैम ब्लॉक सूचियों और स्पैम अवरोधों को अपडेट करने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'

'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर

धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत

दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह

Embed widget