एक्सप्लोरर

12 सितंबर को लॉन्च होने वाले iPhone के कलर हुए लीक, तीन रंगों में देखा गया फोन

इमेज में इस बात का खुलासा किया गया है कि 6.1 इंच वाले आईफोन में सिंगल रियर कैमरा दिया जाएगा. वहीं बॉटम में दो स्पीकर्स अलग अलग साइट पर दिए गए हैं जहां बीच में पोर्ट की सुविधा दी गई है.

नई दिल्ली: जैसे जैसे अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले आईफोन की तारीख करीब आ रही है. वैसे- वैसे लोगों की उत्सुकता फोन को लेकर और बढ़ रही है. इस बार आईफोन Xs को लेकर ये कहा जा रहा है कि इस बार लॉन्च होने वाला फोन पिछले फोन के मुकाबले अलग होगा और फोन के डिजाइन में भी काफी बदलाव किया गया है. स्लैशलीक्स ने एक इमेज शेयर किया है जिसमें 6.1 इंच का LCD वाला आइफोन तीन कलर वेरिएंट में दिख रहा है.

रंगों की बात करें तो फोन लाल, सफेद और नीले रंग में दिख रहा है. हालांकि सफेद रंग का इस्तेमाल पहले ही आईफोन X के लिए किया जा चुका है. लेकिन इस बार लाल और नीले रंग ऐसे कलर हैं जिनका इस्तेमाल पहली बार आईफोन में किया जाएगा. क्यूपर्टिनों आधारिक टेक फर्म इस बार कुछ नया लेकर आना चाहता है जिसे हम पहले ही आईफोन 5C में देख चुके हैं. कलरफुल स्मार्टफोन लेकिन कम कीमत के साथ. वहीं हम ये भी देख चुके हैं ग्लासी बैक पैनल वाला डिजाइन काफी सालों से चलता आ रहा है.

इमेज में इस बात का खुलासा किया गया है कि 6.1 इंच वाले आईफोन में सिंगल रियर कैमरा दिया जाएगा. वहीं बॉटम में दो स्पीकर्स अलग अलग साइड पर दिए गए हैं जहां बीच में पोर्ट की सुविधा दी गई है. रियर कैमरे का बंप अभी भी फोन पर मौजूद है. वहीं फोन के अगर राइट साइड पर ध्यान दें तो वहां पॉवर बटन और सिम कॉर्ड स्लॉट दिया गया है. जबकि वॉल्यूम बटन और म्यूट स्विच को लेफ्ट साइड में दिया गया है.

12 सितंबर को लॉन्च होने वाले iPhone के कलर हुए लीक, तीन रंगों में देखा गया फोन

लेकिन यहां सबसे मजेदार चीज ये देखने को मिली की एक सिम ट्रे में दो सिम कार्ड स्लॉट की सुविधा दी गई है. खैर इस फीचर को लेकर कई लीक्स काफी समय से सामने आ रहे थे. लेकिन असली फोन का खुलासा तो 12 सितंबर को होगा जब फोन के लॉन्च के साथ फोन के सभी फीचर्स से पर्दा उठा दिया जाएगा. अगर सिम कार्ड वाली बात सच हुई तो पहली बार कंपनी दो सिम कार्ड वाला कोई स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. इस बात का खुलासा मशहूर एनालिस्ट मिंग ची को पहले ही कर चुके हैं.

मिंग के अनुसार सिंगल सिम वाले आईफोन की कीमत 40 हजार रुपये से लेकर 46 हजार रुपये तक होगी. तो वहीं डुअल सिम वाले यानी की 6.1 इंच वाले LCD आईफोन की कीमत 46 से 52 हजार रुपये के बीच हो सकती है. मिंग का मानना है कि डुअल सिम वाले आईफोन सबसे ज्यादा चीन और भारत में बिकेंगे.

एपल ने लॉन्च से पहले मीडिया इंवाइट भेजना शुरू कर दिया है. इवेंट की शुरूआत 12 सितंबर को 10:30 बजे रात से शुरू होगी. एपल तीन नए आईफोन लॉन्च करेगा जहां ये कहा जा रहा है कि फोन आईफोन X प्लस, आईफोन XS और 6.1 इंच वाला LCD मॉडल आईफोन होगा. फोन को स्टीव जॉब्स थिऐटर में लॉन्च किया जाएगा.

क्या हो सकते हैं एपल आईफोन XS के फीचर

फोन में हेक्सा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है तो वहीं फोन का डिस्प्ले 5.8 इंच का हो सकता है. स्टोरेज की अगर बात करें तो फोन में 64 जीबी का स्टोरेज दिया जा सकता है. कैमरे के मामले में फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा. जबकि फोन की बैटरी 2915mAh की होगी. फोन का रैम 4 जीबी होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget