एक्सप्लोरर

Apple TV+, Apple TV और Apple TV 4K को लेकर हैं कन्फ्यूज़, यहां जानें तीनों में क्या है अंतर

Apple TV+ की सर्विस को कंपनी ने हाल ही में भारत समेत 100 देशों में लॉन्च किया है. Apple TV+ की सर्विस आईफोन, आईपैड, मैकबुक में एपल टीवी एप पर उपलब्ध रहेगी.

नई दिल्ली: Apple TV, Apple TV+ और Apple TV 4K के बीच क्या फर्क है, इसको लेकर इन दिनों लोग बड़े कन्फ्यूज़ हैं. दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने हाल ही में Apple TV+ को भारतीय बाज़ार में उतारा है. इस सर्विस की शुरुआत के साथ ही लोग तीनों चीज़ों को लेकर बड़े कंफ्यूज़न में है. आज हम आपको एप्पल की इन तीनों चीज़ों के बीच क्या फर्क है उसको समझाएंगे.

क्या फर्क है तीनों में? सबसे पहले आपको बता दें कि Apple TV+, Apple TV और Apple TV 4K ये तीनों ही चीज़ें एक दूसरे से मिलती जुलती तो हैं, लेकिन तीनों में बड़ा अंतर है.   Apple TV+ महज़ एक सर्विस है, जिसे आप सर्विस चार्ज देकर एक्सेस कर सकते हैं. Apple TV एप्पल का एक एप है, जिसके ज़रिए आप  Apple TV+ की सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि इन दोनों से अलग Apple TV 4K एक ऐसी हार्डवेयर सर्विस है, जिसके ज़रिए आप अपने एलईडी टीवी में ओटीटी सर्विस का लुत्फ उठा सकते हैं. लेकिन इसके ज़रिए आप सिर्फ वीडियो ही नहीं देख सकते, बल्कि रिमोट कंट्रोलर के ज़रिए गेम भी खेल सकते हैं. साथ ही 4K क्वालिटी में वीडियो स्ट्रीमिंग का मज़ा भी उठा सकते हैं.

Apple TV+, Apple TV और Apple TV 4K को लेकर हैं कन्फ्यूज़, यहां जानें तीनों में क्या है अंतर

Apple TV 4K एप्पल का एक ऐसा हार्डवेयर है, जो कि Apple tvOS पर चलता है. इस स्ट्रीमबॉक्स के साथ एक रिमोट भी दिया जाता है, जिसमें सिरी का भी सपोर्ट दिया गया है, यानि आप इसे वोइस कमांड से भी चला सकते हैं. इस डिवाइस के ज़रिए आईफोन, आईमैक और आईपैड को आसानी से टीवी से जोड़ा जा सकता है और सभी कंटेंट को एक्सेस किया जा सकता है.

Apple TV+, Apple TV और Apple TV 4K को लेकर हैं कन्फ्यूज़, यहां जानें तीनों में क्या है अंतर

Apple TV पर ही आपको   Apple TV+ की सेवाएं मिलेंगी. इसके ज़रिए आप प्लेटफॉर्म पर मौजूद फिल्मों को खरीद सकते हैं या फिर किराए पर भी लेकर देख सकते हैं. इस पर दुनियाभर की हज़ारों फिल्में आपको मिल जाएंगी. साथ ही इसपर आपको कई हिंदी फिल्में भी देखने को मिल सकती हैं.

Apple TV+, Apple TV और Apple TV 4K को लेकर हैं कन्फ्यूज़, यहां जानें तीनों में क्या है अंतर

Apple TV+ की सर्विस को कंपनी ने हाल ही में भारत समेत 100 देशों में लॉन्च किया है. Apple TV+ की सर्विस आईफोन, आईपैड, मैकबुक में एपल टीवी एप पर उपलब्ध रहेगी. इसके लिए यूजर्स को 99 रुपये महीने का चार्ज देना होगा. हालांकि कंपनी शुरुआत में सात दिनों का फ्री ट्रायल दे रही है. लेकिन, जो कस्टमर नया आईफोन, आईपैड और मैकबुक जैसे गैजेट्स खरीदते हैं उन्हें एक साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है. इस सर्विस के तहत कंपनी ने कई ओरिजिनल्स का भी एलान किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1

वीडियोज

Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
Embed widget