एक्सप्लोरर

JioPhone को लेकर बड़ी खबर, इस फीचरफोन में चलेगा स्पेशल WhatsApp वर्जन!

एक रिपोर्ट के मुताबिक जियो व्हाट्सएप का स्पेशल टेलर्ड वर्जन उतार सकता है.

नई दिल्लीः जियो फोन अपने स्मार्ट फीचर के लिए काफी चर्चा है. इसके ऐलान भर से देशभर के स्मार्टफोन मेकर और टेलीकॉम कंपनियां तैयारियों में जुट गई हैं. रिलायंस की 40 वीं एजीएम में जियोफोन को लॉन्च किया गया और इसे 0 इफेक्टिव कीमत में उतारा गया है जो 1500 के रिफंडेबल सेक्योरिटी के साथ आएगा.

इसके साथ ही खबर सामने आई थी कि जियोफोन में व्हाट्सएप नहीं चलाया जा सकेगा. भारत में 200 मिलियन व्हाट्सएप के एक्टिव यूजर्स हैं. ऐेसे में जियोफोन का इसे सपोर्ट ना करने कस्टमर्स को निराश करने वाला था. इस बीच Factor Daily की एक रिपोर्ट सामने आई है. जिसके मुताबिक जियो व्हाट्सएप का स्पेशल टेलर्ड वर्जन उतार सकता है.

खबर के मुताबिक जियो और व्हाट्सएप जियोफोन के लिए एप के लाइट वर्जन पर काम करने की योजना बना रहे हैं. हालांकि ये बातचीत अभी प्ररंभिक रुप में है. संभव है कि दोनों कंपनियां मिलकर एक व्हाट्सएप का ऐसा वर्जन डिजाइन करें जिसे जियोफोन सपोर्ट कर सके.

जियो के एक खास सूत्र के मुताबिक हमारी बातचीत जारी है, इस एप को लेकर कुछ टेक्निकल चैलेंज हैं. एक ऐसा वर्जन लाना होगा जो जियो फोन पर काम कर सके.

क्यो जियोफोन नहीं कर सकता व्हाट्सएप सपोर्ट? रिलायंस का जियोफोन फायरफॉक्स के फोर्क्ड वर्जन पर चलने वाले kaiOS पर चलता है. ऐसे में व्हाट्सएप ये ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट नहीं करता और अगर जियो अपने यूजर्स को व्हाट्सएप सपोर्ट देना चाहता है तो उसे इसका नया टेलर्ड वर्जन यानी स्पेशल वर्जन लाना होगा.

जियो फोन को पाने के लिए कस्टमर को 1500 रुपये का सेक्योरिटी अमाउंट देना होगा जो 36 महीने या तीन साल के बाद रिफंडेबल होगा. साथ ही कंपनी ने 153 रुपये का नया टैरिफ प्लान उतारा है. जिसमें दावा किया गया कि अनलिमिटेड डेटा और कॉल मिलेगी. लेकिन खबरों की मानें तो इस फोन पर 500 एमबी तक ही 4G स्पीड डेटा का इस्तेमाल किया जा सकेगा. ये डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट एक्सेस तो किया जा सकेगा लेकिन स्पीड कम हो जाएगी.

रिलायंस की एजीएम के दौरान चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि 153 रुपये के रिचार्ज पर जियो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और डेटा मिलेगा. लेकिन इसमें थोड़ा ट्विस्ट है. डेटा अनलिमिटेड तो होगा लेकिन 500 एमबी तक ही 4G स्पीड मिलेगी.

The Jio Phone में क्या होगा खास?

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि ये वॉयस कमांड पर चलता है. वॉयस कमांड के जरिए इस फोन में कल, मैसेज, और गूगल सर्च किया जा सकता है. फोन में जियो सिनेमा और जियो म्यूजिक एप पहले से डाउनलोड होगा. जियो की तरफ से लॉन्च किया गया फीचर फोन मल्टीमीडिया खूबियों से लैस होगा. फोन में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है जो कि न्यूमेरिक कीबोर्ड से ऑपरेट होगा.

फोन में माइक्रो एसडी कॉर्ड सपोर्ट दिया गया है जिसके जरिए यूजर्स फोन में तस्वीरें और मल्टीमीडिया फाइल्स जैसे की वीडियो और म्यूजिक स्टोर कर सकते हैं. फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक उपलब्ध करवाया गया है. साथ ही फोन में एफएम रेडियो के अलावा बेसिक कैमरा भी दिया गया है. कैमरा के मेगापिक्सल को लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है. भारतीय यूजर्स के मद्देनजर इस फोन में 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget