एक्सप्लोरर

Jio Vs Airtel: जानें क्या है एयरटेल VoLTE सर्विस, आप कैसे पा सकते हैं ये?

जियो के बाद अब एयरटेल ने आज अपनी VoLTE सर्विस लॉन्च कर दी है. अब भारत में केवल जियो ही नहीं बल्कि एयरटेल भी VoLTE नेटवर्क बन चुका है.

नई दिल्लीः जियो के बाद अब एयरटेल ने आज अपनी VoLTE सर्विस लॉन्च कर दी है. अब भारत में केवल जियो ही नहीं बल्कि एयरटेल भी VoLTE नेटवर्क बन चुका है. पिछले साल सितंबर में ही जियो ने पहली बार देश में वॉयस ओवर एलटीई VoLTE सुविधा शुरु करके काफी सुर्खियां बटोरी थीं. जियो की इस एंट्री ने टेलीकॉम इंडस्ट्री की तस्वीर को पूरी तरह बदल कर रख दिया है. जियो ने VoLTE के कारण अपने यूजर्स को फ्री कॉल का ऑफर दिया है और अब देश के सबसे बड़े टेलीकम ऑपरेटर ने भी ये सर्विस शुरु कर दी है. एयरटेल VoLTE सेवा को अभी मुंबई में लॉन्च किया गया है और ये सर्विस जियो की तरह ही फ्री है. अगले कुछ महीनों में पूरे देश में इसको फैलाने का प्लान है. VoLTE सेवा के तहत तेजी से कॉल कनेक्ट होती है. और इसके साथ ही एचडी वॉयस क्वालिटी कॉल मिलेगी. आइए जानें क्या है एयरटेल VoLTE सर्विस? VoLTE यानि वॉयस ओवर एलटीई (VoLTE) एक ऑपरेटर को 4G एलटीई नेटवर्क पर डेटा और वॉयस कॉल दोनों करने की पेशकश करता है. VoLTE का बड़ा फायदा यह है कि कॉल की क्वालिटी 3G और 2G कनेक्शन से बेहतर है VoLTE सर्विस में यूजर्स को बिना डेटा कनेक्शन के वीडियो कॉल करने का विकल्प भी मिलता है. इसकी कॉल क्वालिटी साधारण कॉल की तुलना में ज्यादा बेहतर होती है. क्या है एयरटेल VoLTE सर्विस को लॉन्च करने का कारण ? अभी तक तो VoLTE सर्विस केवल जियो के ही पास थी, लेकिन इस सर्विस से टेलिकॉम कम्पनियों को लागातार हो रहे घाटे से निकलने के प्लान से एयरटेल ने पहली बार मुंबई में एयरटेल VoLTE सर्विस को लॉन्च किया है और जल्द ही पूरे देश में इसे फैलाने का प्लान है. एयरटेल देश में यह सेवा देने वाली दूसरी कंपनी बन जाएगी. माना जा रहा है कि वोडाफोन भी जल्द ही इस सेवा को लॉन्च कर सकता है. कैसे पाएं VoLTE सर्विस सबसे पहले चेक करें की आप एयरटेल 4G सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं. अगर आपकी सिम 4G नहीं है तो आप नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जा कर सिम अपग्रेड करा सकते हैं. अपने मोबाइल के ऑपेराटिंग सिस्टम को अपग्रेड कर लें. यह अपडेट हैंडसेट मैन्युफैक्चरर द्वारा दी जाती है.  इस पेज पर जा कर VoLTE इनेबल करने के लिए दिए गए निर्देशों को फॉलो करें साथ ही ये भी देख लें कि आपका डिवाइस VoLTE सपोर्टिव है या नहीं. जिनके पास ड्यूल सिम फोन हैं, वह यह ध्यान रखें की एयरटेल 4G सिम स्लॉट/स्लॉट 1 में हो. VoLTE सर्विस की शुरुआत के साथ एयरटेल देश में यह सेवा देने वाली दूसरी कंपनी बन गई. माना जा रहा है कि वोडाफोन भी जल्द ही इस सेवा को लॉन्च कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget