एक्सप्लोरर

Reliance Jio क्रिकेट सीज़न पैक में मिल रहा है महज 251 रु. में 102GB डेटा और जीतें करोड़ों के इनाम

जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग दुनिया का सबसे बड़ा लाइव मोबाइल गेम है, जहां प्रतिभागियों को करोड़ों जीतने का मौका मिलेगा.

मुंबईः भारतीयों को देश की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार है. इस प्रतियोगिता को और मज़ेदार बनाने के लिए जियो लाया है 'जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग'. यह दुनिया का सबसे बड़ा लाइव मोबाइल गेम है, जहां प्रतिभागियों को करोड़ों जीतने का मौका मिलेगा. और साथ ही दर्शक अपनी तरह के पहले शो -'जियो धन धना धन लाइव' का लुत्फ भी उठा पाएंगे, यानि क्रिकेट में कमेडी का तड़का लगाकार ग्राहकों के लिए दोहरे मजे का मौका बनाया गया है. जियो धन धना धन लाइव: हंसी का तड़का - यह शो MyJio ऐप पर एक्सक्लूसिवली दिखाया जाएगा. जियो प्ले अलॉन्ग में हर मैच के साथ खेलते हुए मुम्बई में सपनों का घर, 25 कारें, करोड़ों के नकद इनाम के साथ और भी बहुत कुछ जीता जा सकता है. इसमें क्रिकेट और कॉमेडी का मिलन होगा. भारत के पहले क्रिकेट कामेडी शो के साथ क्रिकेट सीज़न का आनंद लेने के लिए जियो का विशेष क्रिकेट सीजन पैक (51 दिन के लिए सिर्फ 251 रुपये में) लेना होगा और JIOTV पर लाइव मैच देखे जा सकते हैं. जियो और गैर जियो दोनों तरह के उपभोक्ताओं के लिए शो शो, जियो और गैर जियो दोनों तरह के उपभोक्ताओं को निःशुल्क उपलब्ध होगा. 7 अप्रैल, 2018 को 7:30 बजे, लाइव एपिसोड के साथ शुरूआत होगी और हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लाइव एपिसोड दिखाए जाएंगे. भारत के लोकप्रिय कॉमेडियन, सुनील ग्रोवर और खेल एंकर समीर कोचर शो को होस्ट करेंगे. हर एपिसोड में मेहमान के तौर पर क्रिकेटर्स और सेलिब्रिटी शिरकत करेंगे. सुनील और समीर एक साथ कई लोकप्रिय हास्य अभिनेता और एंकर जैसे शिल्पा शिंदे, अली असगर, सुगंधा मिश्रा, सुरेश मेनन, परेश गनात्रा, शिवानी दांडेकर और अर्चना विजय सहित क्रिकेट के महान कप्तानों में से एक कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग शो में शामिल होंगे. ‘जियो धन धना धन लाइव’ MyJio ऐप के यूजर्स के लिए खास ‘जियो धन धना धन लाइव’ MyJio ऐप के उपयोगकर्ताओं को एक अनोखा ऑफ-द-फील्ड अनुभव कराएगा. जिसमें हंसी के फव्वारों के साथ साथ क्रिकेट विशेषज्ञों और सेलिब्रिटी मेहमानों की सटीक टिप्पणियां और विश्लेषण शामिल होगा. जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्गः जीतो धन धना धन -खेल ‘जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग’ भारत के सभी स्मार्टफ़ोन यूजर्स खेल सकेंगे. इसे 11 भारतीय भाषाओं में खेला जा सकता है. 7 सप्ताहों में 60 मैच होंगे और मैचों के दौरान जियो रियल टाइम बातचीत के जरिए यूजर्स के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करेगा. करोड़ों जीतने का मौका इस क्रिकेट सीजन देखने के साथ लॉफ, प्ले एंड विन यानि हंसो, खेलो और जीतो का गेम भी होगा. खेल में हार जीत तो लगी ही रहती है. लेकिन जियो चाहता है कि जियो प्ले अलॉन्ग जो भी खेले जीतने के लिए खेले. और जीतने वाले को जबर्दस्त इनाम मिलेंगे. जियो क्रिकेट सीजन पैक- जियो एक क्रिकेट सीजन पैक पेश कर रहा है जिससे क्रिकेट के दीवाने अपने मोबाइल पर पसंदीदा लाइव मैच देख सकेंगे. यह 51 दिनों के दौरान लगभग हर लाइव मैच को स्ट्रीम करने की ताकत रखता है. इस पैक में केवल 251 रुपये में 102 जीबी डाटा दिया जाएगा. यह किसी भी नेटवर्क द्वारा पेश अपनी तरह का पहला क्रिकेट पैक है, जो वीडियो के लिए बनाया गया है. इससे लाखों क्रिकेट-प्रेमी जब चाहें, जहां चाहें अपनी पसंद का मैच LIVE देख सकते हैं. जियो हमेशा उपभोक्ताओं के साथ नए तरीकों से जुड़ने की कोशिश करता है. जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग गेम- हंसो खेलो ओर जीतो की अवधारणा पर आधारित है जो हंसी के साथ साथ बेहतरीन तकनीक और मनोरंजन का संयोजन है. क्रिकेट शो हंसो, खेलो और जीतो इन 3 चीजों के संयोजन से आगे बढ़ेगा और उपयोगकर्ताओं को एंगेजमेंट का बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा. अपने नए रोल के बारे में सुनील ग्रोवर ने कहा, "मेरा यह करेक्टर सबसे अलग होगा. मैं समीर, शिल्पा, कपिल और वीरू पाजी जैसे कुछ बेहतरीन कलाकारों और खिलाड़ियों के साथ भारत को हंसाने की कोशिश करूंगा. आप मुझे प्रोफेसर LBW (लल्लू बल्ले वाला) के रूप में शो में देखेंगे, जो स्वयं घोषित क्रिकेट विशेषज्ञ है. जियो खेल को बदलने के लिए जाना जाता है और इस बार बारी क्रिकेट की है. भारत ने पहले कभी हास्य के लेंस से क्रिकेट को नहीं देखा, और इस शो में मैं कमेडी की पिच पर बल्लेबाजी करूंगा." वहीं लॉन्च में बोलते हुए, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा, "क्रिकेट एक गंभीर खेल है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पिच पर कोई मजा नहीं हो सकता. खिलाड़ी चेंजिंग रुम में हंसी मजाक करते ही हैं. जियो धन धना धन के साथ, हम दुनिया को क्रिकेट के इस परिहास-पूर्ण पक्ष को भी दिखाएंगे. मैं आगामी क्रिकेट और हंसी सीजन के लिए उत्सुक हूं" जियो धन धना धन देखने के लिए आपको ये है करना 1. डाउनलोड MyJio App 2. प्ले का बटन दबाएं MyJio ऐप अल्प अवधि में व्यापक आधार बनाने में कामयाब रहा है. यह लगातार 6 महीनों तक, प्ले स्टोर और एप स्टोर (भारत) में सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स में से एक रहा है. MyJio प्रत्येक उपयोगकर्ता को एक व्यक्तिगत अनुभव देता है. इसमें मीडिया ऐप्स की एक विस्तृत श्रृंखला है जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो म्यूजिक और जियो मैग्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget