एक्सप्लोरर

Vivo से लेकर Xiaomi को चुनौती देता है नया itel Vision 2 स्मार्टफोन, सिर्फ इतनी है कीमत

नए itel Vision 2 फोन में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. फोन Octa Core 1.6GHz प्रोसेसर से लैस है. इसमें पावर के लिए फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है.

भारत में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट काफी बड़ा हो चला है, आये दिन इस सेगमेंट में नए-नए मॉडल लॉन्च हो रहे हैं. दरअसल कम कीमत में ग्राहकों को एक ऐसा स्मार्टफोन मिल जाता है जिसमें बढ़िया कैमरा, डिस्प्ले और अच्छी परफॉरमेंस मिल जाती है. हाल ही में स्मार्टफोन कंपनी itel ने अपना नया स्मार्टफोन itel Vision 2 को भारत में उतारा है,

डिजाइन और डिस्प्ले
itel Vision 2 का डिजाइन आकर्षित करता है. यह स्मार्टफोन 8.3mm स्लिम डिजाइन वाला है. इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जोकि डिजाइन के मामले में इम्प्रेस करता है. इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है. इस फोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है जो कि इन सेल टेक्नोलॉजी और Dot-In डिस्प्ले से लैस है. यह 2.5D कर्व्ड फुली लेमिनेटेड डिस्प्ले के साथ 450 nits ब्राइनटर स्क्रीन दिया है. इस डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और रेजोल्यूशन 1600X720 पिक्सल है. डिस्प्ले ब्राइट और कलरफुल है, जिसकी वजह से फोन में वीडियो, फोटो और गेम्स खेलते समय मजा आता है.

कैमरा
फोटोग्राफी और वीडियो के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें13MP प्राइमेरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल कैमरा के साथ डेप्थ सेंसिंग कैमरा दिया गया है. सेल्फी की बात की जाए तो इस फोन में f/2.0 वाइड अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है-AI ब्यूटी मोड दिया गया है. रेगुलर फोटो और वीडियो के लिहाज से इस फोन का कैमरा अच्छा है, लेकिन कम रोशनी में तस्वीरें बहुत अच्छी नहीं आती. लेकिन अगर रोशनी अच्छी हो तो आप अच्छी फोटोग्राफी कर सकते हैं.

परफॉरमेंस
नए itel Vision 2 में इस फोन में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसके अलावा इसमें Octa Core 1.6GHz का प्रोसेसर लगा है, इस प्रोसेसर के फोन की परफॉरमेंस अच्छी है, इसमें Apps आसानी से ओपन होते हैं, मल्टीटास्किंग में दिक्कत नहीं होगी, लाइट गेम्स को आसानी से प्ले किया जा सकता है साथ ही, इसमें प्री-लोडेड गेम्स हैं जिन्हें आप प्ले कर सकते हैं, लेकिन बहुत हैवी गेम्स के लिए यह फोन नहीं बना है. बैटरी बैकअप के लिए इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है, इसमें 7 घंटे तक लगातार वीडियो देखी जा सकती है, 35 घंटे म्यूजिक सुन सकते हैं, 25 घंटे कॉलिंग और 300 घंटे का स्टेंडबाय टाइम मिलता है. नए अपडेटेड AI पावर मास्टर के साथ ज्यादा देर तक इस्तेमाल किया जा सकता है. यह फोन Android Q पर काम करता है. इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिक्योरिटी फीचर्स जैसे कि फास्ट फेस अनलॉक और मल्टी फीचर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 128GB तक बढाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual Active 4G VoLTE, ब्लूटूथ और VoWIFI जैसे फीचर्स दिए हैं.

कीमत
नए itel Vision 2 के 2GB+32GB वेरिएंट की कीमत 7499 रुपये है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन के साथ एक्सक्लूसिव VIP ऑफर के तहत फ्री वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिल रही है जो कि 100 दिनों तक खरीदने के बाद तक लागू है. यह फन Gradation Green और Deep Blue कलर ऑप्शन में मिलता है. अगर आपका बजट 8000 के अंदर है तो आप एक बढ़िया क्वालिटी और अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप  itel Vision 2 के बारे में विचार कर सकते हैं.

इनसे है मुकाबला
itel Vision 2 का भारत में Realme C21, redmi 9A, Poco C3, redmi 8A dual, samsung galaxy M01 micromax IN 1B और Vivo Y91i जैसे स्मार्टफोन से होगा, जोकि 8000 रुपये से कम कीमत में आते हैं.

ये भी पढ़ें

Oppo K9 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 35 मिनट में हो जाएगा फुल चार्ज, कीमत 22 हजार से भी कम

Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन लॉन्च, मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा और 4,500mAh की बैटरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget