एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लॉन्च किया पैनिक बटन के साथ भारत का पहला हैंडसेट

नई दिल्ली: विपदा आए तो घबराने की दरकार नहीं. बस अपने मोबाइल हैंडसेट पर एक बटन दबाएं, मदद हाजिर हो जाएगी. सरकार के निर्देश के बाद पैनिक बटन के साथ देश का पहला मोबाइल हैंडसेट एलजी इंडिया ने बाजार में उतारा है. इसकी कीमत करीब 14 हजार रुपये है.

कानून और सूचना तकनीक मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नया हैंडसेट लॉन्च किया. इस हैंडसट के पिछले हिस्से में एक खास बटन लगा है जो वास्तव में पैनिक बटन है. अगर महिलाएं खास तौर पर किसी मुसीबत में फंस जाती हैं तो बस इस बटन को तीन बार दबाने की जरुरत होगी. इससे फोन पूरे देश के लिए एक आपातकालीन नंबर 112 से जुड़ जाएगा. इस नंबर पर पुलिस, अस्पताल, फायर ब्रिगेड और महिला हेल्पलाइन, चारों से मदद मिल सकती है. प्रसाद का कहना है कि तकनीक किस तरह से सुरक्षा ढ़ाल मुहैया करा सकता है, नया बटन उसी की एक बानगी है.

पैनिक बटन की सोच निर्भया रेप कांड के बाद आयी थी. हालांकि इस पर अंतिम फैसला लेने में तीन साल का वक्त लगा और पिछले साल ये तय हुआ पहली जनवरी के बाद हर मोबाइल हैंडसेट में पैनिक बटन देना जरुरी होगा. स्मार्टफोन में जहां विशेष फोन लगाना होगा, वहीं आम फोन यानी फीचर फोन में 5 या 9 नंबर दबाने पर आपातकालीन सेवाएं मिल सकेगी. अब इस मामले में अगली डेडलाइन 1 जनवरी 2018 है जिसके तहत हर मोबाइल हैंडसेट में जीपीएस होना जरुरी होगा. जीपीएस की मदद से किसी भी तरह की मुसीबत की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को खोजना आसान होगा, क्योंकि उसके फोन का लोकेशन अलग- अलग इमरजेंसी सेवाओं के कंट्रोल रूम में आ जाएगा.

बहरहाल, एलजी के नए फोन की कीमत 13 हजार 990 रुपये रखी गयी है. इसमें दो सिम काम कर सकते हैं. इस हैंडसेट पर वीओएलटीई (VoLTE – Voice over Long Term Evolution) तकनीक का इस्तेमाल कर बातचीत तो हो सकती है. साथ ही वीआईएलटीई (ViLTE – Video over Long Term Evolution) के जरिए वीडियो एक जगह से दूसरे जगह आसानी से भेजे जा सकते हैं. ये हैंडसेट, काला, सुनहरा और टाइटेनियम रंग में उपलब्ध है. खुदरा दुकानों में फोन 23 फरवरी से उपलब्ध होगा जबकि 26 फरवरी से ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'

'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर

धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत

दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह

Embed widget