एक्सप्लोरर

iPhone लॉन्च इवेंट: Apple के इतिहास में पहली बार लॉन्च इवेंट को Twitter पर दिखाया जाएगा लाइव

नई दिल्ली: कई दिनों के इंतजार और लीक्स के बाद आखिरकार आज वो 'D' डे आ ही गया. जी हां हम बात कर रहे हैं एपल के लॉन्च इवेंट की जिसे स्मार्टफोन की दुनिया में साल का सबसे बड़ा लॉन्च कहा जाता है. एपल अपना स्पेशल इवेंट आज स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फोन का लॉन्च भारतीय समय के मुताबिक रात को 10:30 बजे से देखा जा सकता है.

हर साल एपल अपने इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम अपनी वेबसाइट और एपल टीवी पर करता है. तो वहीं सफारी ब्राउजर की मदद से यूजर्स मैक, आईफोन, आईफैड और आईपॉड टच पर भी इस इवेंट का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. हालांकि कुछ सालों से एपल ये सुविधा विंडोज और पीसी ऑनर्स को भी दे रहा है. लेकिन एपल के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब इस बात का एलान किया गया है कि यूजर्स एपल के लाइव इवेंट का लुत्फ ट्विटर पर भी उठा सकते हैं. कंपनी ने इसके लिए एक गोल्ड कलर वाले लोगो में जिफ (gif) भी तैयार किया जो ठीक उस लोगो (logo) की तरह ही है जिसे मीडिया इंवाइट में भी इस्तेमाल किया गया था. जब आप इंवेटेश को एक्सेप्ट करते हैं तो एपल आपको थैंक्यू कहता है. और आगे मैसेज आता है कि हम आपको 12 सितंबर वाले इवेंट के लिए रिमाइंडर भेजेंगे.

बता दें कि जैसे जैसे लॉन्च करीब आ रहा था, फोन को लेकर कई लीक्स भी सामने आए जिसमें फोन की कीमत, उसके मॉडल, स्पेक्स के बारे में कई लोगों ने कई तरह की जानकारियां दीं.

आज एपल क्या क्या लॉन्च कर सकता है

रिपोर्ट के अनुसार आज ये जाएंट तीन नए आईफोन मॉडल्स लॉन्च कर सकता हैं. फोन 6.5 इंच का OLED, 5.8 इंच का OLED वाले वेरिएंट में आएंगे जिनके नाम आईफोन XS प्लस या XS मैक्स हो सकता है. फोन एक 6.1 इंच वाला LCD मॉडल भी लॉन्च करेगा जो थोड़ा सस्ता होगा. फोन का नाम XC दिया जा सकता है. तीनों आईफोन नॉच स्क्रीन के साथ आएंगे जिसमें जेस्चर बेस्ड कंट्रोल सिस्टम दिया जाएगा. फेसआइडी सपोर्ट में कंपनी लेटेस्ट ए12 प्रोसेसर का इस्तेमाल करने जा रही है. वहीं इसके साथ फोन एपल वॉच सीरीज 4 और मैकबुक एयर लॉन्च कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget