एक्सप्लोरर

Infinix Note 10 और Infinix Note 10 Pro स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स

Infinix Note 10 और Infinix Note 10 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को आप 13 जून से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद पाएंगे. फोन में बेहतरीन कैमरा फीचर्स के साथ परफॉर्मेंस के लिए दमदार प्रोसेसर मिलेगा.

अपने बजट स्मार्टफोन्स के लिए मशहूर कंपनी Infinix ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Infinix Note 10 और Infinix Note 10 Pro लॉन्च कर दिए हैं. इन स्मार्टफोन्स को लेटेस्ट फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है. फोन में दमदार प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है. कम कीमत में कंपनी ने शानदार हैंडसेट्स लॉन्च किए हैं. आइए जानते हैं इसके दूसरे स्पेसिफिकेशंस के बारे में. 

ये है कीमत
Infinix Note 10 के 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के दाम 10,999 रुपये तय किए गए हैं, जबकि इसके 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 11,999 रुपये में खरीद सकेंगे. वहीं Infinix Note 10 Pro के 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से 13 जून से खरीद सकेंगे. ये फोन स्मार्टफोन 7 डिग्री पर्पल, 95 डिग्री ब्लैक, ऐमरेल्ड ग्रीन और नॉर्डिक सीक्रेट कलर ऑप्शंस में अवेलेबल हैं.
 
Infinix Note 10 स्पेसिफिकेशंस
Infinix Note 10 में 6.95-इंच का FHD+, IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जोकि काफी रिच और कलरफुल है. इस बार Infinix Note सीरिज का डिजाइन आपको बेहद पसंद आएगा. परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G85 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है. इसमें 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 10 में ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस का सपोर्ट दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

पावर और कनेक्टिविटी
Infinix Note 10 में पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G वोल्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, GPS, यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए ये फोन साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है.

Infinix Note 10 Pro स्पेसिफिकेशंस
Infinix Note 10 Pro में 6.95-इंच का फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. फोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर से लैस है. ये फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है. इसमें 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 10 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस का सपोर्ट दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन में पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. 

इनसे होगी टक्कर
Infinix के इन स्मार्टफोन की टक्कर भारत में Realme X7 और Oppo A74 5G जैसे स्मार्टफोन्स के साथ हो सकती है. ये फोन 20 हजार रुपये तक के बजट में आते हैं. देखना होगा कि इनफिनिक्स का ये स्मार्टफोन इन दोनों स्मार्टफोन्स को कैसे टक्कर देता है.

ये भी पढ़ें

8 GB रैम के साथ मिल रहे हैं ये शानदार Smartphone, कीमत 20 हजार रुपये से कम

Apple WWDC 2021: Apple के वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन, जानिए अहम घोषणाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget