एक्सप्लोरर

अगर आप भी लेने जा रहे हैं नया स्मार्टफोन, तो ये जानकारी लेना बिल्कुल भी न भूलें

मार्केट में कई बढ़िया फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स अवेलेबल हैं. ऐसे में अगर आप भी नया फोन लेने जा रहे हैं तो उसके बारे में ये 6 अहम बातें जरूर जान लें.

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच बाजार में कई लेटेस्ट फोन लॉन्च हुए हैं और कई लॉन्च होने बाकी हैं. ऐसे में अगर आप भी नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फोन खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. फोन लेने से पहले उसके बारे में ये छह चीजें जान लें उसके बाद ही डील करें. आइए जानते हैं वो छह चीजें कौनसी हैं.

दमदार हो प्रोसेसर आजकल गेमिंग का बहुत क्रेज है. पबजी और फ्रीफायर जैसे गेम्स का हर कोई दिवाना है. ऐसे में जब भी आप नया स्मार्टफोन लेने जाएं तो फोन के प्रोसेसर के बारे में जरूर जान लें और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 से नीचे बात ही न करें.

बेहतर हो डिस्प्ले क्वालिटी अब जो फोन मार्केट में आ रहे हैं वो हाई रिजॉल्यूशन से लैस आ रहे हैं. .ऐसे में कहीं आप के हाथ ऐसा फोन न लग जाए जो कि आम डिस्प्ले वाला हो. अगर आप नया फोन लेने जा रहे हैं तो AMOLED HD+ डिस्प्ले वाला फोन ही लें.

शानदार होना चाहिए डिजाइन किसी भी फोन का पहला इंप्रेशन होता है उसका लुक और डिजाइन. आपके फोन का डिजाइन अच्छा होगा तभी आगे की बात होगी. फोन ऐसा हो कि आसानी से जेब में आ जाए. इन दिनों फ्रंट और बैक का ग्लास लुक वाले फोन ट्रेंडिंग में हैं.

कैमरा क्वालिटी जरूर करें चेक आजकल सेल्फी का जमाना है और लोग फोन से फोटो लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. नया फोन खरीदते समय उसका कैमरा जरूर चेक करें. अभी फोन में डबल, ट्रिपल और क्वाड कैमरे आ रहे हैं. कैमरे की क्वालिटी बहुत अहम हैं.

RAM और Storage का भी रखें ध्यान नया फोन लेते समय उसकी RAM और स्टोरेज के बारे में भी सही से जानकारी ले लें. फोन में जितनी ज्यादा रैम होगी फोन के उतने ही हैंग होने के कम चांस होंगे. आजकल 6GB और 8GB रैम वाले फोन की डिमांड बढ़ गई है. इसके साथ मेमोरी ज्यादा होने से स्टोरेज कार्ड की भी जरूरत कम ही पड़ती है.

दमदार होनी चाहिए बैटरी जिस हिसाब से आजकल स्मार्टफोन का यूज होता है, इसे देखते हुए फोन में दमदार बैटरी होनी चाहिए. कमजोर बैटरी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. अगर आप फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 4000mAh से कम की बैटरी वाला फोन बिल्कुल न खरीदें.

ये भी पढ़ें

OnePlus Nord को मिला नया Oxygen OS अपडेट, इस स्मार्टफोन को देता है चुनौती Microsoft डुअल डिस्प्ले एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत का हुआ एलान, iphone 11 pro से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget