एक्सप्लोरर

Apple के ट्रेड सीक्रेट की चोरी में Huawei भी शामिल: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, हुवावे का एक इंजीनियर जो स्मार्टवॉच परियोजना का प्रभारी था, उसने एपल वॉच के लिए हार्ट रेट सेंसर बनाने वाले एक आपूर्तिकर्ता को खोज कर उससे संपर्क किया और एपल वॉच की प्रौद्योगिकी की जानकारी मांगी. एपल के हार्ट रेट सेंसर को अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) से मंजूरी मिली है.

सैन फ्रांसिस्को: चीनी प्रौद्योगिकी दिग्गज हुवावे अपने प्रतिद्वंदियों और खासतौर से एपल के चीन के आपूर्तिकर्ताओं की प्रौद्योगिकी चुराने में शामिल रही है और इस सिलसिले में एक 'संदिग्ध रणनीति के पैटर्न' का पता चला है. एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि, ट्रेड सीक्रेट की चोरी प्रौद्योगिकी कंपनियों के बीच कोई नई बात नहीं है लेकिन हुवावे के खिलाफ 'गुप्त सूचना प्राप्त करने के लिए एक विस्तृत प्रणाली' के इस्तेमाल का आरोप है.

रिपोर्ट के अनुसार, हुवावे का एक इंजीनियर जो स्मार्टवॉच परियोजना का प्रभारी था, उसने एपल वॉच के लिए हार्ट रेट सेंसर बनाने वाले एक आपूर्तिकर्ता को खोज कर उससे संपर्क किया और एपल वॉच की प्रौद्योगिकी की जानकारी मांगी. एपल के हार्ट रेट सेंसर को अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) से मंजूरी मिली है.

सप्लायर के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, "हुवावे का इंजीनियर सप्लायर के साथ हुवावे के चार शोधकर्ताओं के साथ मिला और उन पर एपल वॉच से जुड़ी जानकारी देने के लिए दवाब डाला." सप्लायर ने आगे कहा, "उन्होंने कोशिश की, लेकिन हमने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी." अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, हुवावे एक औपचारिक कार्यक्रम चलाती है जिसके तहत उन कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाता है, जो दूसरी कंपनियों के राज चुराकर लाते हैं. इसमें लाई गई जानकारी के मूल्य के आधार पर बोनस भी दिया जाता है.

अमेरिकी न्याय विभाग ने हुवावे और उसकी हिरासत में ली गई मुख्य वित्तीय अधिकारी मेंग वानझोऊ पर बैंक धोखाधड़ी, न्याय में बाधा डालने और प्रौद्योगिकी की चोरी करने जैसे कई आरोप लगाए हैं. जबकि हुवावे और मेंग दोनों ने आरोपों से इनकार किया है. हुवावे के एक प्रवक्ता ने रिपोर्ट का जवाब देते हुए कहा, "अनुसंधान और विकास के क्रम में, हुवावे के कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारियों की खोज और उपयोग करना चाहिए. साथ ही हमारे व्यापार-आचरण दिशानिर्देशों के मुताबिक तीसरे पक्ष की बौद्धिक संपदा का सम्मान करना चाहिए."

हुवावे ने कथित तौर पर मैकबुक प्रो के एक घटक की भी नकल की. कंपनी ने अपने मेटबुक प्रो के लिए एक कनेक्टर को बनाया, जो कि 2016 से एपल के मैकबुक प्रो में उपयोग किए जाने वाले के समान था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इधर जमानत याचिका खारिज उधर अभिषेक बनर्जी के घर से PA को उठा ले गई CID

'नरेंद्र मियां जी...', राहुल गांधी पर BJP की टिप्पणी के बाद बोले संजय राउत

BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट

शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल

वीडियोज

बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर जमानत याचिका खारिज उधर अभिषेक बनर्जी के घर से PA को उठा ले गई CID
इधर जमानत याचिका खारिज उधर अभिषेक बनर्जी के घर से PA को उठा ले गई CID
'नरेंद्र मियां जी...', राहुल गांधी पर BJP की टिप्पणी के बाद बोले संजय राउत
'नरेंद्र मियां जी...', राहुल गांधी पर BJP की टिप्पणी के बाद बोले संजय राउत
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच

'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी

BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात

गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'

Embed widget