एक्सप्लोरर

भारत में लॉन्च हुआ HTC डिजायर 12 और डिजायर 12+, 18:9 डिस्प्ले के साथ ये हैं फोन के स्पेसिफिकेशन

दोनों स्मार्टफोन्स के सेल की शुरूआत सोमवार 11 जून से की जाएगी. हालांकि कंपनी ने अभी तक दोनों फोन्स के साथ कोई भी लॉन्च ऑफर की घोषणा नहीं की है. दोनों फोन कूल ब्लैक और वॉर्म सिल्वर कलर वेरिएंट में आएंगे.

नई दिल्ली: HTC डिजायर 12 और डिजायर 12 प्लस को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया. दोनों बजट स्मार्टफोन्स को ग्लोबली मार्च के महीने में लॉन्च किया जा चुका है. फोन में जहां 18:9 का एस्पेक्ट रेशियो दिया गया है तो वहीं ड्यूरेबल एक्रिलिक ग्लास बैक सर्फेस भी. HTC डिजायर 12+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है तो वहीं फ्रंट कैमरे के लिए एलईडी फ्लैश की सुविधा. दोनों बजट स्मार्टफोन को ग्राहक HTC इंडिया ई स्टोर और रिटेल स्टोर की मदद से खरीद पाएंगे.

HTC डिजायर 12 और डिजायर 12+ की कीमत

HTC डिजायर 12 की भारत में कीमत 15,800 रुपये रखी गई है तो वहीं डिजायर 12+ को यूजर्स 19,790 रूपये में खरीद सकते हैं. दोनों स्मार्टफोन्स को गुरूवार 7 जून से HTC इंडिया ई स्टोर से खरीदा जा सकता है. वहीं दोनों स्मार्टफोन्स की सेल सोमवार 11 जून से शुरू होगी. हालांकि कंपनी ने अभी तक दोनों फोन्स के साथ कोई भी लॉन्च ऑफर की घोषणा नहीं की है. दोनों फोन कूल ब्लैक और वॉर्म सिल्वर कलर वेरिएंट में आएंगे.

HTC डिजायर 12 स्पेसिफिकेशन

HTC डिजायर 12 एंड्रॉयड बेस्ड HTC सेंस पर काम करेगा जिसमें 5.5 इंच का HD+ 720x1440 पिक्सल्स आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:9 है. वहीं फोन में क्वाड कोर मीडियाटेक MT6739 SoC UW है जो 3 जीबी रैम के साथ आता है. स्मार्टफोन में सिंगल 13 मेगापिक्सल का बीएसआई कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके पीछे पीडीएफ और F/2.2 अपर्चर की सुविधा दी गई है. फोन में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है. तो वहीं फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का बीएसआई सेंसर दिया गया है जो F/2.4 अपर्चर के साथ काम करता है.

भारत में लॉन्च हुआ HTC डिजायर 12 और डिजायर 12+, 18:9 डिस्प्ले के साथ ये हैं फोन के स्पेसिफिकेशन

HTC डिजायर 12 में 32 जीबी की इंबिल्ट स्टोरेज दिया गया है तो वहीं फोन को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी की अगर बात करें तो 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth v4.2, GPS/ A-GPS, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है. हैंडसेट में 2730mAh की बैटरी दी गई है तो वहीं फोन का वजन 137 ग्राम है.

HTC डिजायर 12+ स्पेसिफिकेशन

HTC डिजायर 12+ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करता है जिसके टॉप में HTC सेंस दिया गया है. फोन में 6 इंच का HD+ 720x1440 पिक्सल्स आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:9 है. वहीं फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैप़ड्रैग्न 450SoC दिया गया है जो 3 जीबी रैम के साथ आता है. स्मार्टफोन में सिंगल 13 मेगापिक्सल का बीएसआई कैमरा सेंसर दिया गया है तो वहीं 2 मेगापिक्सल का सेंसर. सेटअप में F/2.2 अपर्चर की सुविधा दी गई है तो बोकेह मोड, फेस डिटेक्शन और पैनोरामा मोड के साथ आता है. फ्रंट की अगर बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो F/2.0 अपर्चर के साथ आता है जिसमें ब्यूटी मोड और HDR की सुविधा दी गई है.

भारत में लॉन्च हुआ HTC डिजायर 12 और डिजायर 12+, 18:9 डिस्प्ले के साथ ये हैं फोन के स्पेसिफिकेशन

HTC डिजायर 12+  में 32 जीबी की इंबिल्ट स्टोरेज दिया गया है तो वहीं फोन को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी की अगर बात करें तो 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth v4.2, GPS/ A-GPS, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है. हैंडसेट में 2965mAh की बैटरी दी गई है तो वहीं फोन का वजन 157.5 ग्राम है.

ये भी पढ़ें: 

12 जून को लॉन्च होगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन Redmi 6, यहां जानें क्या हो सकता है खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget