एक्सप्लोरर

HONOR Magic Watch 2 और HONOR Band 5i हुए लॉन्च, आपकी फिटनेस का रखेंगे ख्याल

फिटनेस को ध्यान में रखते हुए honor ने Magic Watch 2 और Band 5i को भी लॉन्च किया है. इसमें लगी बैटरी 14 दिन तक चलने का दावा करती है.

नई दिल्ली: Honor 9X के साथ ही कंपनी ने Honor Watch Magic 2 स्मार्टवॉच और Honor Band 5i फिटनेस बैंड को भी भारत में लॉन्च किया. ये दोनों ही प्रीमियम प्रोडक्ट्स हैं, आइये जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में.

Honor Watch Magic 2 डिजाइन के मामले में Honor Watch Magic 2 बेहतर नजर आती है. यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है, एक 42mm और दूसरा 46mm वेरियंट. एक नजर डालते हैं कीमत पर...

46mm वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये (Charcoal Black) 14,999 रुपये (Flax Brown)

42mm वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये (Agate Black) 14,999 रुपये (Sakura Gold)

Honor Magic Watch 2 की बिक्री 19 जनवरी से अमेजन इंडिया पर होगी. इनके साथ कंपनी एक ब्लूटूथ इयरफोन मुफ्त दे रही है. फीचर्स की बात करें तो इसके 42mm वेरिएंट में 1.2 इंच का AMOLED डिस्प्ले लगा है, जबकि इसके 46mm वेरिएंट में 1.39 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है. इसमें हार्ट रेट मॉनिटर के साथ ही GPS की सुविधा मिलती है. इसमें लगी बैटरी 7 दिन तक चल सकती है. इसके अलावा Magic Watch 2 के 46mm वेरियंट में 14 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है. ऑनर ने बताया कि इस वॉच में kirin A1 चिपसेट दिया गया है, जिसके कारण इतनी लंबी बैटरी लाइफ मिल पाती है.

परफॉरमेंस के लिए वॉच में kirin A1 चिपसेट दिया गया है. Magic Watch 2 के 46mm वेरियंट में 14 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है. स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है. स्मॉर्टफोन से कनेक्ट होने बाद फोन से 150 मीटर की दूरी तक भी इससे कॉल रिसीव कर सकते हैं.

यह iOS और ऐंड्रॉयड पर काम करती है.इसमें 4जीबी की स्टोरेज मिलती है. इसके अलावा, यह 5ATM वाटर रेज़िस्टेंस के साथ आती है. इसमें 8 आउटडोर और 7 इनडोर स्पोर्ट्स मोड, वर्चुअल पेस-सेटर और स्लीप डिसऑर्डर डायग्नोसिस जैसी खूबियां शामिल की गई हैं. अब देखना होगा ग्राहकों को Magic Watch 2 कितनी पसंद आती है. क्योंकि इस सेगमेंट में samsung Watch काफी लोकप्रिय हैं.

HONOR Magic Watch 2 और HONOR Band 5i हुए लॉन्च, आपकी फिटनेस का रखेंगे ख्याल

Honor Band 5i फिटनेस लवर्स के लिए Honor Band 5i को भी लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसकी कीमत 1999 रुपये रखी है. बिक्री के लिए यह अमेजन इंडिया पर 19 जनवरी से उपलब्ध होगा. फीचर्स की बात करें तो इसमे 2.43 सेमी का टच डिस्प्ले दिया है, जिसमें अलग से एक होम बटन भी दिया गया है. इसमें 9 अलग-अलग फिटनेस मोड्स देखने को मिलते हैं. यह बैंड वॉटर रेज़िस्टेंस है और 24 घंटे के हार्ट रेट सेंसर के साथ आता है. यह आपकी नींद को भी ट्रैक करने में मदद करता है.

इस बैंड में 91mAh की बैटरी दी गई है. बैंड को चार्ज करने के लिए बिल्ट-इन यूएसबी कनेक्टर दिया गया है.कंपनी दावा करती है कि बैटरी फुल चार्ज होकर 7 दिन तक चल जाती है. इसके अलावा कंपनी Honor Sport और Honor Sport Pro ब्लूटूथ इयरफोन्स को भी पेश किया, जिनकी कीमत क्रमश: 1999 रुपये और 3999 रुपये रखी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget