एक्सप्लोरर

भारत में लॉन्च हुए Nokia 6 (2018), Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco, जानें कीमत और खासियत

HMD ग्लोबल ने भारत में नोकिया 6 (2018), नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 Sirocco तीनों स्मार्टफोन्स लॉन्च किया. इन तीनों स्मार्टफोन्स को कंपनी ने पहली बार फरवरी महीने में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में लॉन्च किया था.

 नई दिल्लीः HMD ग्लोबल ने भारत में नोकिया 6 (2018), नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 Sirocco तीनों स्मार्टफोन्स लॉन्च किया. इन तीनों स्मार्टफोन्स को कंपनी ने पहली बार फरवरी महीने में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में लॉन्च किया था.

कीमत

भारत में नोकिया 6 (2018) की कीमत 16,999 रुपये, नोकिया 7 प्लस की कीमत 25,999 रुपये और नोकिया 8 Sirocco की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है. नोकिया 6 (2018) की बिक्री ऑफलाइन बाजारों में की जाएगी. ये तीनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड गो पर चलते हैं. एंड्रॉयड गो स्टॉक एंड्रॉयड ओएस है यानी ये बिना किसी मॉडिफिकेशन के चलता है. ये एंड्रॉयड का हल्का (लाइट-वेट) वर्जन है.

नोकिया 7 प्लस के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 7 प्लस कंपनी का पहला डुअल रियर से लैस स्मार्टफोन है. कंपनी ने दावा किया है कि इसके रियर कैमरा में Zeiss ऑपटिक्स लैंस का इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है. 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो का मतलब ये हुआ कि स्मार्टफोन के डिस्प्ले के करीब नज़र आने वाले किनारे बेहद ही पतले होंगे. स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ 4GB रैम दी गई है. स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.

भारत में लॉन्च हुए Nokia 6 (2018), Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco, जानें कीमत और खासियत

Zeiss ऑपटिक्स लेंस की सबसे बड़ी खूबी किसी भी तरह की परस्थितियों में शानदार फोटो लेना है. Zeiss ऑपटिक्स लैंस का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कम रोशनी के फोटो लेने के लिए किया जाता है. स्मार्टफोन में 12+13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया है. जबकि सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3800mAh की दमदार बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग की खूबी का दावा भी कंपनी की ओर से किया गया है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और ब्लूटूथ 5.0 जैसी खूबियां भी मौजूद हैं.

नोकिया 8 Sirocco के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 8 सिरोको में 5.5 इंच का QHD रिजॉल्यूशन (1440x2560 pixels) वाला डिस्प्ले मौजूद है. डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए स्मार्टफोन 3D गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है.

हालांकि स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है जो कि बीते साल फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जा रहा था. स्मार्टफोन में 6GB रैम मौजूद है जिसके जरिए बड़ी से बड़ी एप को स्मार्टफोन में बिना रूके चलाया जा सकता है.

डुअल रियर कैमरा सेटअप के लिए फोन में डुअल एलईडी लाइट के साथ Zeiss ऑपटिक्स लेंस का इस्तेमाल किया है. स्मार्टफोन में 12+13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है. इसके साथ ही Zeiss ऑपटिक्स लेंस कम रोशनी में बेहद शानदार तस्वीरें खींचने का विकल्प देता है. सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

स्मार्टफोन में क्विक चार्जिंग 4.0 तकनीक के साथ 3260mAh की बैटरी दी गई है. स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ब्लूटूथ 5.0 जैसे विकल्प भी मौजूद हैं.

नोकिया6 (2018) के स्पेसिफिकेशन इस बार नोकिया 6 (2018) में कंपनी ने फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह रियर बॉडी पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है. वहीं इस बार कैपेसिटिव बटन को भी हटा दिया गया है जो पिछले साल नोकिया 6 में दिया गया था. नोकिया ने18:9 एस्पेक्ट रेशियो की जगह 16:9 एस्पेक्ट रेशियो ही जारी रखा है. नोकिया 6 (2018) में मेटल यूनिबॉडी दी गई है.

भारत में लॉन्च हुए Nokia 6 (2018), Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco, जानें कीमत और खासियत

नोकिया 6 (2018) डुअल नैनो सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ओएस के साथ आता है. इसमें 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है जो फुल HD 1080x1920 रिजॉल्यूशन के साथ आता है. ये स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 630 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है साथ ही 4 जीबी की रैम दी गई है. इसकी मैमोरी 128 जीबी तक एक्सपेंडेबल होगी.

कैमरा इस स्मार्टफोन के हाईलाइट में से एक है, HMD ग्लोबल ने नोकिया 6 (2018) डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है वहीं 84 डिग्री वाइड एंगल के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. नोकिया 6 (2018) कैमरा बोथी फीचर सपोर्ट करता है जिसका मतलब है कि डुअल साइट टेक्नॉलजी के साथ ये फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ तस्वीरें खींच सकता है.

क्नेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ v5, टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है. नोकिया 6 (2018) 3000mAh की फास्ट चार्जिंग बैटरी सपोर्ट करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget