एक्सप्लोरर

हैकर्स के निशाने पर बैंक, मंडरा रहा है हैकिंग का खतरा

पेमेंट सिक्यूरिटी स्पेशलिस्ट कंपनी सिसा ने भारतीय भुगतान व्यवस्था में हैकर्स के खतरा होने आशंका जतायी है.

नई दिल्लीः जानी मानी पेमेंट सिक्यूरिटी स्पेशलिस्ट कंपनी सिसा ने भारतीय भुगतान व्यवस्था में हैकर्स के खतरा होने आशंका जतायी है. अगर हैकर कामयाब हो गए तो एक भारतीय कार्ड का दुरुपयोग कर दुनिया के किसी भी हिस्से में एटीएम से पैसा निकाला जा सकेगा. सिसा के मुताबिक, हैकर के निशाने पर ना केवल सरकारी बल्कि निजी बैंक, पेमेंट प्रोसेसेर और पेमेंट एग्रीगेटर हैं. फर्म की पेमेंट फोरेसिंग टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि बैंकों को पेमेंट स्विच सिस्टम मलिशस स्क्रिप्ट (आम बोलचाल की भाषा में इसे एक तरह का वायरस भी कहा जा सकता है जबकि तकनीकी भाषा में मैलवेयर) डाले जा रहा है. अब इससे होगा ये कि बैंक और पेमेंट सिस्टम के बीच जानकारियों के लेन-देन में भ्रम की स्थिति बनेगी और बैंक ये अंतर नहीं कर पाएगा कि कौन सी जानकारी सही है और कौन गलत है. आप इसे यूं समझ सकते हैं, कई बार ऐसा हुआ है कि अचानक किसी के खाते में भारी रकम आ जाती है और खाताधारक उस पैसे को तुरंत निकाल लेता है. अब ऐसे में नुकसान तो बैंक को ही उठाना पड़ता है. अब देखिए, यदि अचानक किसी बैंक के एटीएम पर एक लाख रुपये निकालने या जमा करने का कमांड आया और यदि बैंक के पेमेंट सिस्टम में मैलवेयर मौजूद है तो वो बैंक और पेमेंट सिस्टम समझ ही नहीं पाएंगे कि कमांड सही है या गलत. नतीजतन, पैसा किसी दूसरे खाते में जमा हो जाएगा या फिर आसानी से निकल जाएगा और पैसा निकालने वाले का पता भी नहीं चलेगा और अंत में बैंक को ही नुकसान उठाना पड़ेगा. परेशानी की बात ये है कि इस खतरे के तहत भ्रम की स्थिति का फायदा दुनिया के किसी भी कोने से उठाया जा सकता है. सिसा का कहना है कि खतरे से निबटने के लिए कदम उठाने में जितनी देरी होगी, नुकसान उतना ही ज्यादा होगा. अब सवाल ये है कि इस खतरे से कैसे निपटा जा सकता है. सिसा ने इसके लिए कुछ सुझाव दिए है.
  •  स्विच एप्लिकेशन सर्वर में लॉग-इन करने के लिए दो चरणों में पहचान साबित करने (two factor authentication) का तरीका अपनाया जाए
  •  केवल अधिकृत सिस्टम को ही स्विच सर्वर तक पहुंचने की अनुमति दी जाए
  • सिस्टम खतरे से निबटने में कितना सक्षम है, ये पड़ताल की जाए
  •  स्विच एप्लिकेशन सर्वर इस्तेमाल करने वाले सभी के लिए पासवर्ड रिसेट करना जरुरी किया जाए
  • किसी भी तरह के खतरे का आभास हो तो 24 घंटे के भीतर फ़ॉरेसिंक जांच करने वालों से संपर्क किया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार
'मां का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण', राहुल गांधी के मिमिक्री वीडियो पर बृजभूषण शरण सिंह
'मां का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण', राहुल गांधी के मिमिक्री वीडियो पर बृजभूषण शरण सिंह
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम

वीडियोज

CHINA ROBOT ARMY: हजारों Robots की Army बना चुका है चीन! |ABPLIVE
Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार
'मां का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण', राहुल गांधी के मिमिक्री वीडियो पर बृजभूषण शरण सिंह
'मां का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण', राहुल गांधी के मिमिक्री वीडियो पर बृजभूषण शरण सिंह
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
मुश्किल में हुमायूं कबीर! पार्टी का नेता नकली नोटों और हथियार के साथ गिरफ्तार
मुश्किल में हुमायूं कबीर! पार्टी का नेता नकली नोटों और हथियार के साथ गिरफ्तार
Embed widget