एक्सप्लोरर

GSAT-19 से ऐसी इंटरनेट स्पीड मिलेगी जैसी पहले कभी नहीं मिली

नई दिल्लीः 131 करोड़ आबादी वाले देश भारत में इंटरनेट की पहुंच महज 26 फीसदी लोगों तक यानी 34 करोड़ है. जिनमें से लगभग 90 फीसदी लोग मोबाइल फोन की मदद से इंटरनेट एक्सेस करते हैं और उन तक 2G इंटरनेट की पहुंच है. भारत में इंटरनेट की जरुरत को देखते हुए इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने सोमवार को अपना बेहद महत्वकांक्षी सैटेलाइट GSAT-19 लॉन्च किया. इस सैटेलाइट की मदद से भारत में इंटरनेट की स्पीड में तेजी आएगी. इससे भारत के डिजिटल इंडिया मुहिम को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा. नयी पीढ़ी का सबसे भारी रॉकेट GSLV मार्क-III D-1 को माना जाता है और इस सैटेलाइट को लेकर इस रॉकेट ने कल शाम श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेन्टर से सफलता के साथ लॉन्च किया गया.

इंटरनेट के साथ ही ये सैटेलाइट टीवी इंडस्ट्री में बड़ी क्रांति लाएगा. इससे देश को वायर कम्यूनिकेशन से छुटकारा और हम वायरलेस की दुनिया में और तेजी से आगे बढ़ेंगे. सरकार के स्मार्ट सिटी और डिजिटल इंडिया मुहिम के लिए ये एक ऐतिहासिक कदम है.

कम्यूनिकेशन की दुनिया में और भी बेहतरी के लिए GSAT-19 के अवाला इसरो GSAT-20, GSAT-11 भी आने वाले वक्त में लॉन्च करेगा. पहले भेजे गये उपग्रहों का प्रभावी डेटा जहां प्रति सेकेंड एक गीगाबाइट है, वहीं GSAT-19 से प्रति सेकेंड चार गीगाबाइट डेटा मिलेगा, जो इसे काफी अहम बनाता है. इसे देखते हुए ये कहना कतई गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में भारत इन सैटेलाइट की मदद से कम्यूनिकेशन की दुनिया में काफी आगे निकल जाएगा.

इससे पहले फरवरी महीने में PSLV-C37 की मदद से भारत ने 104 सैटेलाइट लॉन्च कर इतिहास बनाया था. इसके अलावा भारत ने मौसम की दिशा में योगदान के लिए दक्षिण एशियाई देशों को GSAT-9 सैटेलाइट लॉन्च कर तोहफा दिया था. इसरो के इस साल के ये दोनों ही कदम भारत के हौसले और भी बुलंद करते हैं.

क्या है GSAT-19 भारत में बना और प्रक्षेपित होने वाला सबसे बड़ा और भारी उपग्रह है और स्वदेश निर्मित लीथियम आयन बैटरियों से संचालित होगा. नये तरीके के मल्टीपल फ्रीक्वेंसी बीम (8 बीम) के इस्तेमाल से इंटरनेट स्पीड और कनेक्टिविटी बढ़ जायेगी. इनसे ऐसी इंटरनेट सेवाएं मिलेंगी, जैसे कि पहले कभी नहीं मिलीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget