एक्सप्लोरर

गूगल ने लॉन्च किया पिक्सल 4 और पिक्सल 4XL, भारत में नहीं होगा लॉन्च

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में सोली रडार तकनीक का इस्तेमाल हुआ है जो बेहद छोटा चिप बेस्ड सिस्टम है और 60GHz mmWave फ्रीक्वेंसी पर चलता है. हालांकि इस फ्रीक्वेंसी के भारत में इस्तेमाल की अभी इजाजत नहीं है. भारत में रहने वालों के लिए निराशा की बात है कि ये फोन यहां लॉन्च नहीं किए जाएंगे.

नई दिल्लीः गूगल ने आज अपनी पिक्सल 4 सीरीज का लॉन्च अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित एक इवेंट में किया. यहां गूगल ने गूगल पिक्सल 4 और गूगल पिक्सल 4 एक्सएल का लॉन्च किया है. गूगल पिक्सल 4 और गूगल पिक्सल 4 एक्सएल हाई एंड एंड्रॉइड फोन्स हैं लेकिन भारत में रहने वालों के लिए निराशा की बात है कि ये फोन यहां लॉन्च नहीं किए जाएंगे. गूगल पिक्सल 4 की कीमत कंपनी ने 799 डॉलर रखी है और गूगल पिक्सल 4 एक्सएल जिसकी 6.3 इंच की बेहद बड़ी स्क्रीन है उसकी कीमत कंपनी ने 899 डॉलर तय की है.

आ रहा है सबसे सस्ता iPhone, SE 2 की कम कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

गूगल पिक्सल 4 सीरीज़ को आज न्यूयॉर्क में आयोजित मेड बाई गूगल इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया. हालांकि गूगल पिक्सल 4 और गूगल पिक्सल 4 एक्सएल से जुड़ी कई तरह की जानकारी पहले ही लीक होकर सामने आ चुकी है. गूगल पिक्सल 4 और गूगल पिक्सल 4 एक्सएल अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में उपलब्ध होंगे लेकिन ये भारत में गूगल फोन के चाहने वालों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में सोली रडार तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो कि बेहद छोटा चिप बेस्ट सिस्टम है और 60GHz mmWave फ्रीक्वेंसी पर चलता है. भारत सरकार ने इस फ्रीक्वंसी रेंज को अब तक अप्रूव नहीं किया है और इसीलिए ये फोन भारत के यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. हालांकि गूगल ने पिक्सल 4 सीरीज को इंडिया में लॉन्च नहीं करने की वजह का खुलासा नहीं किया है.

एयरटेल इंडिया के सीईओ ने कहा- मोबाइल सेवा की दरें बहुत कम हैं, इनको बढ़ाए जाने की जरूरत

पिक्सल 4/पिक्सल 4 एक्सएल

पिक्सल 4 का स्क्रीन साइज 5.7 इंच है जिसकी ग्लोबल कीमत 799 डॉलर (भारतीय रुपये में 57,000) है और पिक्सल 4 एक्सएल 6.3 इंच स्क्रीन के साथ 899 डॉलर (भारतीय रुपये में 64,000) में मिल रहा है. पिक्सल 4 जो कि 64 जीबी वेरिएंट में मिल रहा है और पिक्सल 4 एक्सएल 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आ रहा है. Fitbit Versa 2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget