एक्सप्लोरर

Google कर रहा है भारतीयों को सरप्राइज देने की तैयारी, लॉन्च कर सकता है सस्ते Pixel स्मार्टफोन

गूगल जल्द भारतीय बाजार को टारगेट करते हुए सस्ते पिक्सल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है.

नई दिल्लीः गूगल भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के लिए पहली बार कोई बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी कर रहा है. गूगल जल्द भारतीय बाजार को टारगेट करते हुए सस्ते पिक्सल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है. ये कदम गूगल, एपल, सैमसंग जैसी कंपनियों को भारत में टक्कर देने के लिए उठा रहा है.

Economic Times की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल मिड-रेंज के पिक्सल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है. ये फोन 'प्राइस-सेंसटिव' मार्केट जैसे भारत के लिए होंगे. ये सस्ते पिक्सल स्मार्टफोन इस साल जुलाई-अगस्त के महीने में लॉन्च किए जा सकते हैं. गूगल भारतीय बाजार के लिए खास स्ट्रैटजी बना रहा है. जिसमें वह पिक्सलबुक जैसे कई डिवाइस की रेंज भारत में उतारेगा.

आपको बता दें कि इस महीने गूगल अपना स्मार्ट स्पीकर गूगल होम भारत में लॉन्च करने वाला है. इसकी सीधी टक्कर एमेजन के स्मार्ट स्पीकर ईको से है. गूगल होम और गूगल होम मिनी दो वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे जिनकी कीमत 9,999रू. और 4,499 रू. होगी. गूगल होम को कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था और अब ये भारतीय बाजारों में आएगा.

गूगल के वॉयस असिस्टेंट के साथ आने वाले इस स्मार्ट स्पीकर के कलर को कस्टमाइज किया जा सकता है. खास बात ये है कि अब गूगल वॉयस असिस्टेंट हिंदी भाषा सपोर्ट करता है ऐसे में इसका भारत में आना और भी सफल हो सकता है. इससे अपने डिवाइस को कनेक्ट करके ना सिर्फ गाने बजाए जा सकते हैं बल्कि कई तरह के टास्क ये वॉयस कमांड पर करने में सक्षम है. जैसे इसके जरिए न्यूज जानना, अलार्म, रिमांडर सेट करना जैसे काम किए जा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'

'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर

धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत

दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह

Embed widget