एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन दिखाएंगे लोगों को सही रास्ता! गूगल मैप्स की आवाज बन सकते हैं शहंशाह

गूगल मैप्स में वॉइस कमांड के तौर पर अमेरिका में रहने वाली ऑस्ट्रेलियाई एंटरटेनर केरन जैकबसन की आवाज इस्तेमाल की जाती है.अमिताभ से पहले आमिर खान भी गूगल मैप्स के लिए अपनी आवाज दे चुके हैं.

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन जिस चीज के साथ जुड़ते हैं, वो बेहद खास बन जाती है. खास तौर पर उनकी आवाज किसी भी डायलॉग, ऐड या किसी सामाजिक संदेश को बेहद प्रभावी और आकर्षक बना देती है. अब अमिताभ की आवाज का इस्तेमाल लोगों को सही दिशा दिखाने के लिए भी किया जा सकता है.

गूगल ने किया अमिताभ से संपर्क

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिग्गज अभिनेता अमिताभ की आवाज का इस्तेमाल अभ जीपीएस नेविगेशन के लिए किया जा सकता है. इसके लिए गूगल ने अमिताभ से संपर्क किया है. कंपनी अपने मैप्स एप्लिकेशन ‘गूगल मैप्स’ में बतौर वॉइस कमांड अमिताभ की आवाज का इस्तेमाल करना चाहती है.

हालांकि अमिताभ ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने गूगल से इस काम के लिए फीस के तौर पर भारी-भरकम रकम की मांग की है.

अगर अमिताभ और गूगल के बीच इसके लिए सहमति बनती है तो वो अपने घर से ही वॉइस रिकॉर्ड करेंगे ताकि मौजूदा हालात में सोशल डिस्टैंसिंग जैसे नियमों का पालन किया जा सके.

ऑस्ट्रेलियन महिला की आवाज है गूगल मैप्स की पहचान

अभी तक दुनियाभर में गूगल मैप्स के लिए मुख्य रूप से केरन जैकबसन की आवाज का इस्तेमाल किया जाता है. अमेरिका में रहने वाली ऑस्ट्रेलियाई मूल की जैकबसन गूगल मैप्स की जानी पहचानी आवाज हैं. उनकी ही आवाज का इस्तेमाल एप्पल के वॉइस असिस्टेंट ‘सीरी’ के लिए किया गया है.

अमिताभ से पहले आमिर खान भी गूगल मैप्स के लिए अपनी आवाज दे चुके हैं. हालांकि, वो आमिर की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के प्रमोशन कैंपेन का हिस्सा था. अगर अमिताभ के साथ सहमति बनती है, तो जल्द ही देश के शहरों से लेकर गांवों तक सबसे जानी-मानी आवाज पर गाड़ियों के पहिये मुड़ेंगे.

ये भी पढ़ें

लॉकडाउन में ये खास लैपटॉप टेबल आपके वर्क फ्रॉम होम में बनेगी सहारा, लैपटॉप भी रहेगा कूल

जब नहीं हो ज्यादा डेटा की जरूरत तो कम कीमत में महीना भर चलते हैं ये बेस्ट प्लान्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
इंडिया गठबंधन के मार्च पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'ये सिलसिला...'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'ये सिलसिला...'
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
इंडिया गठबंधन के मार्च पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'ये सिलसिला...'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'ये सिलसिला...'
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स
6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स
गाड़ी में पेट्रोल भरवाने का सही वक्त क्या है? जानें कब मिलेगा ज्यादा ईंधन
गाड़ी में पेट्रोल भरवाने का सही वक्त क्या है? जानें कब मिलेगा ज्यादा ईंधन
Embed widget