एक्सप्लोरर

Google Pixel 7 Series के साथ लॉन्च होगी पहली Pixel Watch, गूगल ने किया Made By Google इवेंट का अनाउंसमेंट

Google Pixel Smart Watch : Google अक्टूबर में Pixel Series Smartphone के साथ अपनी पहली स्मार्टवॉच Pixel Watch लॉन्च करने वाली है. पिक्सल वॉच में गोल डिस्प्ले और मेटल फ्रेम वाले पतले बेजल्स होंगे.

Google Pixel 7 Series Launch Date : Google आगामी अक्टूबर में Pixel 7 Series लॉन्च करने जा रही है. गूगल की इस नई पिक्सल सीरीज में Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे. साथ ही कंपनी ने बड़ी खबर ये भी दी है कि वह इस लॉन्चिंग इवेंट में पहली स्मार्टवॉच Pixel Watch भी लॉन्च करेगी. यह भी कहा जा रहा है कि लॉन्च इवेंट में नेस्ट स्मार्ट होम पोर्टफोलियो के कुछ प्रोडक्ट भी लॉन्च किए जा सकते हैं.

इवेंट की लॉन्चिग 6 अक्टूबर को होगी. गूगल ने जानकारी से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो जारी किया है. कम्पनी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपलोड इस वीडियो के मुताबिक ये Made By Google इवेंट होगा, जो भारतीय समय के अनुसार 6 अक्टूबर, 2022 को शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इवेंट को YouTube और कम्पनी के Social Media Account पर लाइव देखा जा सकेगा. 

जानें Google Pixel 7 and Pixel 7 Pro के बारे में 

जानकारी के मुताबिक गूगल पिक्सल 7 का डिसप्ले, पिक्सल 7 प्रो की तुलना में थोड़ा छोटा हो सकता है. वहीं पिक्सल 7 प्रो में 6.7 inch या 6.8 inch का कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है, मगर पिक्सल 7 का डिसप्ले कर्व्ड होगा या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है. आपको बता दें कि पिक्सल 7 प्रो में LTPO OLED डिस्प्ले होगा और साथ ही कस्टमर्स क्वॉड-HD+ (1440p) के रेजॉल्यूशन का आनद उठा पाएंगे. पिक्सल 7 प्रो फोन की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगी, जो कि गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड मिलेगी.

पिक्सल 7 के तीन कलर वेरिएंट दिए जाएंगे जो कि ओब्सिडियन, लेमनग्रास और स्नो कलर्स होंगे. बात करें पिक्सल 7 प्रो के कलर्स की तो यह फोन ओब्सिडियन, हेजल और स्नो कलर वेरियंट्स में उपलब्ध होगा. साथ ही ये दोनों स्मार्टफोन्स Android 13 पर काम करेंगे और दोनों में इन-हाउस सेकेंड-जेनरेशन टेंसर चिपसेट होगा.

इसी के साथ कम्पनी ने कहा है कि नए चिपसेट के साथ पर्सनलाइज्ड सुरक्षा फीचर्स (Personalised Security Feature) और स्पीच रेकग्निशन फीचर्स (Speech Recognition Feature) भी इन स्मार्टफोन्स में उपलब्ध होगा.

जानें गूगल की पहली स्मार्टवॉच के बारे में

Google आगामी अक्टूबर में अपनी Pixel Series Smartphones के साथ एक स्मार्टवॉच Pixel Watch भी लॉन्च करने वाला है. इस साल के शुरुआती महीनों में Pixel Watch की कुछ तस्वीरें हमें देखने को मिली थीं, जिसके अनुसार पिक्सल वॉच में गोल डिस्प्ले और मेटल फ्रेम वाले पतले बेजल्स होंगे और राइट साइड क्राउन हो सकता है. यह स्मार्टवॉच WearOS UI पर काम करेगी और इसमें नेविगेशन (Navigation) और स्मार्ट नोटिफिकेशंस (Smart Notification) जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. इसके अलावा इस वॉच से स्मार्ट होम डिवाइसेज को कंट्रोल करने और नए हेल्थ और फिटनेस मॉनीटरिंग फीचर्स भी मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

'Share to WhatsApp' बटन की टेस्टिंग कर रहा है Twitter, जानें डिटेल्स

iPhone 14 Series लॉन्च होते ही गायब हुए पॉपुलर एपल आईफोन मॉडल, फैंस को बड़ा झटका, जानें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget