एक्सप्लोरर

पद से इस्तीफे को लेकर मार्क जुकरबर्ग का बड़ा बयान, फिलहाल पद छोड़ने की कोई योजना नहीं

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने कहा, "हमारी योजना यह नहीं है. मैं यह हमेशा नहीं करूंगा, लेकिन फिलहाल मुझे नहीं लगता कि यह बुद्धिमानी होगी."

सैन फ्रांसिस्को: फेसबुक के यूजर्स की जानकारी लीक होने के मामले में जांच का सामना कर रहे फेसबुक के चेयरमैन मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि सीईओ के पद से हटने की कोई योजना नहीं है. जुकरबर्ग पर निवेशकों द्वारा चेयरमैन पद से इस्तीफा देने का दबाव पड़ रहा है. मंगलवार रात सीएनएन को दिए इंटरव्यू में जुकरबर्ग ने कहा कि यह समय उनके फेसबुक से इस्तीफा देने का नहीं है, जब फेसबुक के शेयर जुलाई में पहुंचे अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर से 40 फीसदी कम होकर अब 132.43 डॉलर पर पहुंच गए हैं.

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने कहा, "हमारी योजना यह नहीं है. मैं यह हमेशा नहीं करूंगा, लेकिन फिलहाल मुझे नहीं लगता कि यह बुद्धिमानी होगी." यह इंटरव्यू न्यूयार्क टाइम्स की उस रिपोर्ट के बाद हुआ है जिसमें कहा गया था कि कैसे जुकरबर्ग और फेसबुक के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) शेरिल सांडबर्ग ने केंब्रिज एनालिटिका मामले के 'गंभीर संकेतों' को नजरंदाज किया और अपने प्रतिद्वंद्वियों की 'कमियों को उजागर करने के लिए' रिपब्लिकन वाली राजनीतिक कंसल्टेंसी और पी.आर. कंपनी से करार किया था.

जुकरबर्ग ने इंटरव्यू में कहा, "मैं कंपनी चलाता हूं. यहां होने वाली हर बात के लिए मैं जिम्मेदार हूं. मुझे नहीं लगता कि यह बात किसी विशेष पी.आर. कंपनी के बारे में है, यह इसके बारे में है कि हम कैसे काम करते हैं." न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि फेसबुक को 2016 में वसंत के मौसम में अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल रूसी गतिविधियों के लिए होने की जानकारी थी.

फेसबुक ने अपने आलोचकों के विरोध और उनके खिलाफ भड़काऊ जानकारी फैलाने के लिए डिफाइनर्स पब्लिक अफेयर्स से करार किया था. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूसी दखलंदाजी के मुद्दे पर जुकरबर्ग ने साक्षात्कार में कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि 2016 में हमें किसी बहुत जरूरी चीज की कमी खल रही थी" उन्होंने कहा, "वह हमारी अपेक्षाओं के अनुसार नहीं था. काश मैं वो 2016 से पहले समझ जाता, जब रूस ने सबसे पहले इन सूचनाओं का उपयोग किया." फेसबुक के निवेशकों ने पिछले सप्ताह जुकरबर्ग पर चेयरमैन के पद से इस्तीफा देने का दवाब बढ़ाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget