एक्सप्लोरर

क्या Coolpad कूल 5 आपकी इस दीवाली के लिए है सबसे सस्ता बजट स्मार्टफोन? यहां जानें सबकुछ

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है. ये फोन रेडमी 8 और इंफिनिक्स S5 को टक्कर देगा.

नई दिल्ली: भारत में अगर हम कम बजट रेंज वाले स्मार्टफोन्स की बात करें तो इस लिस्ट में आपको कम ही नाम मिलेंगे. लेकिन अब चीनी स्मार्टफोन कंपनी कूलपैड ने अपना बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है. फोन की सबसे खास बात इसकी कीमत है जो 7,999 रुपये है. ठीक 5 महीने पहले कंपनी ने कूलपैड कूल 3 प्लस लॉन्च किया था और अब कंपनी ने अपना नया कूलपैड कूल 5 लॉन्च कर दिया. फोन वॉटरड्रॉप नॉच, डुअल प्राइमरी कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है. लेकिन क्या ये फोन आपको अपनी तरफ आकर्षित कर पाएगा. चलिए जानते हैं.

फोन के स्पेक्स

क्या Coolpad कूल 5 आपकी इस दीवाली के लिए है सबसे सस्ता बजट स्मार्टफोन? यहां जानें सबकुछ

कूलपैड कूल 5 6.2 इंच डिस्प्ले और HD+ रेजॉल्यूशन के साथ आता है. फोन में 19:9 का आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है. फोन ड्यूड्रॉप नॉच और 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ आता है. डिवाइस में मीडियाटेक हिलियो MT6762 SoC दिया गया है जो ऑक्टा कोर सीपीयू और 2GHz प्रोसेसर के साथ आता है. कूलपैड में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है. कंपनी ने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए बैटरी को 4000mAh की दी है. ये फोन रेडमी 8 और इंफिनिक्स S5 को टक्कर देगा.

कैमरा

क्या Coolpad कूल 5 आपकी इस दीवाली के लिए है सबसे सस्ता बजट स्मार्टफोन? यहां जानें सबकुछ

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है. फ्रंट की अगर बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जिससे आपको बेहतरीन सेल्फी मिलती है. फोन में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है. वहीं फोन इंडोर और डे लाइट में बेहतरीन फोटोग्राफी करता है. फोन का डेप्थ सेंसर भी कमाल का है. फोन में बोकेह और एआई फीचर भी दिया गया है. फोन एंड्रॉयड 9 पाइ पर काम करता है.

दूसरे और स्पेक्स की अगर बात करें तो फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ, वाइफाइ, जीपीएस, एफएम, रेडियो और 3.5mm का जैक दिया गया है. यूजर्स इस फोन को तीन रंग यानी की ब्लू, गोल्ड और मिडनाइट ब्लू में खरीद सकते हैं. फोन को फेस्टिव सीजन को देखते हुए लॉन्च किया गया है. अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप इस फोन को अपना बनाते हैं या कोई और फोन लेते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget