एक्सप्लोरर

Comparison: Nokia 8.1 vs OnePlus 6T, क्लास और स्पीड की जंग

नोकिया 8.1 की कीमत 26,999 रुपये है और ये फोन इतने कम कीमत पर काफी यूजर्स को लुभाता है. वहीं जिन लोगों को थोड़ा और खर्च करना है वो वनप्लस 6T को खरीद सकते हैं. इस फोन का डिजाइन काफी बेहतरीन है तो वहीं ये फ्लैगशिप ग्रेड हार्डवेयर के साथ आता है. नोकिया 8.1 और वनप्लस 6T में से कौन बेहतरी है आईए जानते हैं.

नई दिल्ली: HMD ग्लोबल ने इस साल एक ही ब्रैंड के नीचे कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए. इनमें से कई स्मार्टफोन ऐसे थे जो मिड रेंज बजट सेगमेंट में आते हैं. लेकिन इन स्मार्टफोन में कोई ऐसा फोन नहीं था जिसे साल 2018 का ट्रू फ्लैगशिप फोन कहा जा सके. हालांकि नोकिया 8.1 इसमें थोड़ा करीब जरूर है. फोन को इसी महीने लॉन्च किया गया था जो एक प्रीमियम डिजाइन वाला फोन है तो वहीं इसमें फ्लैगशिप लेवल का चिपसेट भी इस्तेमाल किया गया है.

नोकिया 8.1 की कीमत 26,999 रुपये है और ये फोन इतने कम कीमत पर काफी यूजर्स को लुभाता है. वहीं जिन लोगों को थोड़ा और खर्च करना है वो वनप्लस 6T को खरीद सकते हैं. इस फोन का डिजाइन काफी बेहतरीन है तो वहीं ये फ्लैगशिप ग्रेड हार्डवेयर के साथ आता है. नोकिया 8.1 और वनप्लस 6T में से कौन बेहतरी है आईए जानते हैं.

डिजाइन और डिस्प्ले

दोनों मार्केट में बेस्ट लुकिंग स्मार्टफोन्स में आते हैं. नोकिया 8.1 जहां क्लास डिजाइन के साथ आता है तो वहीं वनप्लस 6T थोड़ा स्टायलिश है. नोकिया 8.1 में 2.5D ग्लास का इस्तेमाल किया गया है जो बैक और फ्रंट में है तो वहीं वनप्लस 6T का डिस्प्ले थोड़ा छोटा है.  वनप्लस 6T गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ आता है जो इस फोन को नोकिया 8.1 से थोड़ा बेहतर बनाता है. इसका कर्व्ड ग्लास डिजाइन इसे हाथ में पकड़ने में काफी अच्छा महसूस करवाता है.

वनप्लस 6T में 3.5mm का हेडफोन जैक नहीं दिया गया है तो वहीं नोकिया 8.1 में ये सुविधा दी गई है. फोन के बॉक्स में इयरफोन भी दिया गया है. 6T में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है तो वहीं नोकिया 8.1 रियर माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है. एक तरफ वनप्लस 6T का फेस अनलॉक जहां सबसे तेज हैं तो वहीं नोकिया 8.1 का फेशियल रिकॉग्निशन इसको टक्कर नहीं दे पाता है.

पतले बेजेल्स, छोटा वॉटर ड्रॉप नॉच और 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो चाहते हैं तो आप वनप्लस 6T को अपना बना सकते हैं. फोन में FHD+ एमोलेड डिस्प्ले भी दिया गया है. वहीं नोकिया 8.1 में बड़ा नॉच और मोटा चिन दिया गया है. फोन में शानदार LCD पैनल है जिससे ये विश्वास हो सकता है कि ये एमोलेड डिस्प्ले ही है. फोन में प्यूर डिस्प्ले स्क्रीन है. इसका मतलब ये हुआ कि फोन HDR वीडियो प्लेबैक को सपोर्ट करता है. फोन में बेहतरीन कलर्स का इस्तेमाल किया गया है. ये फायदा तब मिलता है जब आप HDR कंटेंट को नेटफ्लिक्स और एमेजन प्राइम पर देखते हैं.

हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और कैमरा

इस मामले में वनप्लस 6T सीधे जीतता है लेकिन ये सच नहीं है. फोन में स्नैपड्रैगन 845 का इस्तेमाल किया गया है जो काफी तेज है तो वहीं नोकिया 8.1 स्नैपड्रैगन 710 का इस्तेमाल किया गया है जो कंसिस्टेंट है. लेकिन नोकिया 8.1 वहीं प्रदर्शन देता है जो दूसरे फ्लैगशिप देते हैं जैसे ग्राफिक, एप्स को खुलना, मल्टीटास्किंग जैसी चीजें.

दोनों फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करते हैं. नोकिया 8.1 प्यूर, स्टॉक वर्जन पर काम करता है तो वहीं वनप्लस 6T ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है. स्पीड और सॉफ्टवेयर के मामले में वनप्लस कमाल का फोन है तो वहीं नोकिया 8.1 में ये सभी चीजें होने के बावजूद ये फोन वनप्लस 6T को टक्कर नहीं दे पाता है.

कैमरा

इस मामले में भी वनप्लस 6T बेहतर है क्योंकि फोन में 16 और 20 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है तो वहीं 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा. नोकिया 8.1 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है तो वहीं 13 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर. फ्रंट के मामले में फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. दोनों फोन डेलाइट में बेहतरीन फोटोग्रॉफी करते हैं. नोकिया 8.1 में Zeiss लेंस का इस्तेमाल किया गया है जो कॉंट्रैस्ट एरिया को हाइ डिटेल में दिखाता है तो वहीं वनप्लस 6T में OIS का इस्तेमाल किया गया है जो ब्लर फ्री है.

इंडोर में नोकिया 8.1 बेहतर प्रदर्शन करता है. तो वहीं वनप्लस 6T ऑर्टिफिशियल लाइटनिंग में थोड़े कमजोर फोटो देता है. सेल्फी और लो लाइट के मामले में वनप्लस 6T बेहतर है.

Nokia 8.1 vs OnePlus 6T: आपको कौन सा खरीदना चाहिए?

अगर आपका बजट 30,000 रुपये के नीचे हैं तो आप नोकिया 8.1 ले सकते हैं. जहां आपको बेहतरीन डिजाइन और एक फ्लैगशिप के फीचर्स मिलते हैं. प्यूरडिस्प्ले स्क्रीन के साथ फोन में स्टॉक एंड्रॉयड पाई है.

तो वहीं अगर आप थोड़े और पैसे खर्च कर सकते हैं तो आप सबसे बेहतरीन फ्लैगशिप लेना चाहिए जो वनप्लस 6T है. स्पीड, प्रोसेसर, डिजाइन, कैमरा, लुक इस फोन की ये तमाम चीजे शानदार है जो इसे इस साल का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन बनाती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget