एक्सप्लोरर

फ्रेमलेस डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ ये टीवी, ऑडियो भी है शानदार, जानें कीमत

Black+Decker ने भारत में अपनी A1 series लॉन्च कर दी है. इसमें कंपनी 4K Google Smart TV लेकर आई है. इन्हें दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है. इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है.

अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदना चाह रहे हैं तो बाजार में एक नया विकल्प लॉन्च हो गया है. दरअसल, Black+Decker ने Indkal टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर अपना पहली 4K Google Smart TV सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी का कहना है कि कटिंग एज स्मार्ट फंक्शनलिटी के साथ आने वाले इस सीरीज के टीवी एक शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं. आइये कंपनी के टीवी के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.

क्या हैं टीवी के फीचर्स?

यह टीवी मेटल फिनिश यूनिबॉडी डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ है, जिसमें 98.5 प्रतिशत विजिबल एरिया है, जो हर तरफ से एक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देता है. A+ ग्रेड VA पैनल के साथ यह टीवी 3840x2160 अल्ट्रा-हाई-डेफिनेशन रेजॉल्यूशन देता है. इसके साथ इसे HDR10 और Dolby Vision से भी लैस किया गया है, जिससे यह स्पोर्ट्स से लेकर मूवी तक देखने का शानदार अनुभव देता है. यह टीवी एंड्रॉयड 14 पर ऑपरेट करता है और इसमें गूगल वॉइस असिस्टेंस, AI पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन के साथ प्री-इंस्टॉल्ड नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी हॉटस्टार और यूट्यूब आदि ऐप्स मिलती हैं. मोबाइल डिवाइस से स्ट्रीमिंग के लिए यह गूगल कास्ट और वीडियो कॉल्स के लिए गूगल मीट को सपोर्ट करता है.

कनेक्टिविटी और ऑडियो भी है दमदार

कंपनी का कहना है कि यह इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देता है. इसमें 36W साउंड आउटपुट मिलता है. सराउंड साउंड के लिए इसमें Dolby Atmos टेक्नोलॉजी दी हुई है, जो लिविंग रुम में ही थियेटर जैसी साउंड का मजा देती है. कनेक्टिविटी की बात करें तो यह डुअल बैंड वाई-फाई (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.2, HDMI 2.1 पोर्ट, USB 3.0 और USB 2.0 पोर्ट्स और एक AV इनपुट के साथ लॉन्च हुआ है.

क्या है कीमत?

Black+Decker A1 Series Google TV की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है. इसका 32-inch FHD वेरिएंट 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. सीरीज का सबसे प्रीमियम 65 इंच का 4K टीवी 47,999 रुपये में उपलब्ध है. कंपनी इसके साथ एक साल की वारंटी दे रही है. इसे देशभर के बड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

एक रुपये ज्यादा देकर मिल रहा फ्री OTT सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लें मजा, देखें प्लान की डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget