एक्सप्लोरर

40 हजार रुपये के बजट में मिलते हैं ये 55-65 इंच स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी, जानें खूबियां

अगर आप एक 55 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको 5 ऐसे ऑप्शन बता रहे हैं जो 40 हजार रुपये के बजट के आस-पास आते हैं.

नई दिल्ली: आजकल बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी का क्रेज है, इसलिए ज्यादातर कंपनियां 55 से लेकर 65 इंच तक के स्मार्ट टीवी पेश कर रही हैं. 65 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत अभी ज्यादा है लेकिन 55 इंच के स्मार्ट टीवी अब किफायती दाम में आने लगे हैं. यहां हम आपको 5 ऐसे स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे है जो आपकी पसंद बन सकते हैं.

Kodak 55UHDX SMART TV

kodak अपने किफायती स्मार्ट LED टीवी के लिए जाना जाता है. 55 इंच के सेगमेंट में कंपनी का 55UHDXSMART मॉडल मौजूद है. इसमें A+ ग्रेड वाला पैनल लगा है जोकि 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसके अलावा इसमें 20W के दो स्पीकर्स आपको मिलते हैं. इसमें HDMI के लिए 3 पोर्ट और USB के लिए 2 पोर्ट दिए हैं इसका व्यू एंगल 178 डिग्री है. परफॉरमेंस के लिए इसमें cortex A53 का प्रोसेसर लगा है जोकि Mali T-720 ग्राफिक्स प्रोसेसर से लैस है. इसके अलावा इसमें 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज है. kodak का यह टीवी 28,499 रुपये की कीमत में उपलब्ध है.

Thomson का 55 OATH 0999 स्मार्ट TV

55 इंच के साइज़ में Thomson का Ultra HD (4K) स्मार्ट एंड्राइड टीवी काफी पॉपुलर है. इस स्मार्ट टीवी में IPS पैनल लगा है. इस स्मार्ट टीवी की खासियत इसमें नीचे की तरफ लगा साउंडबार है. इसमें 30W के डॉल्बी Surround साउंड स्पीकर्स लगे हैं जिनसे काफी बढ़िया साउंड मिलता है. इसके साथ एक स्मार्ट रिमोट भी मिलता है जिस पर गूगल अस्सिस्टेंट और नेटफ्लिक्स के बटन दिए हैं यानी आप डायरेक्ट इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर, A53 CPU, MaliT860 GPU लगा है जो 2.5 जीबी रैम के साथ है. इसके अलावा इसमें 16 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB, हेडफोन जैक, HDMI जैसे फीचर्स हैं. इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है. इस स्मार्ट टीवी की कीमत 31,999 रुपये है.

VU का Android 55 Ultra HD TV

VU कंपनी अपने लग्जरी स्मार्ट LED टीवी के लिए जानी जाती है. अगर आप 55 इंच में VU ब्रांड में ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो कंपनी का प्रीमियम एंड्राइड 55 इंच अल्ट्रा HD (4K) LED स्मार्ट एंड्राइड टीवी आपकी पंसद बन सकता है. इस बिग साइज स्मार्ट टीवी में A+ ग्रेड वाला पैनल लगा है. इसका डिस्प्ले और साउंड दोनों अच्छे है. इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है. इसमें 24W  के स्पीकर्स दिए गये हैं. इसके अलावा इसमें 3XHDMI और 2USB पोर्ट्स दिए हैं.परफॉरमेंस के लिए इसमें हाई-एंड क्वाड-कोर प्रोसेसर लगा है. इस स्मार्ट टीवी की कीमत 36,492 रुपये रखी है.

Mi LED TV 4X PRO 55 

शाओमी का नया 4X PRO 55 एक अच्छा बिग साइज स्मार्ट टीवी है, इसका 55 इंच का डिस्प्ले बढ़िया है, और यह 4K+HDR डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें 20W के दो स्पीकर्स लगे हैं. इसके साथ ब्लूटूथ रिमोट voice कंट्रोल जैसा फीचर मिलता है जिससे आप voice से इस टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर लगा है जोकि 2GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है. डिस्प्ले की क्वालिटी अच्छी है लेकिन इसका साउंड औसत है. टीवी का डिजाइन अच्छा है और यह प्रीमियम नजर आता है. लेकिन इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा लगी. शाओमी का यह स्मार्ट टीवी 39,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है.

Nokia 55 4K smart TV

स्मार्ट टीवी सेगमेंट में Nokia ने भी नया 55 इंच का 4K स्मार्ट टीवी पेश किया है. नोकिया का यह नया 55 इंच का स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ऐंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. खास बात यह है कि इसमें गूगल प्ले स्टोर भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसमें अपनी पसंद की ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं. परफॉरमेंस के लिए इसमें PureX क्वॉड-कोर प्रोसेसर और 2.25 जीबी रैम मिलती है. इसमें इंटेलिजेंट डिमिंग टेक्नॉलजी, डॉल्बी विजन और HDR 10 जैसे खास फीचर्स गये हैं. इस टीवी में लगा 55 इंच का Ultra HD डिस्प्ले लगा है जिसका रेजॉल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है. इस स्मार्ट टीवी में यूजर्स को Netflix और YouTube के लिए गूगल वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे. अगर आप अपने 40 हजार रुपये के बजट को थोड़ा सा बढ़ा लें तो यह टीवी आपकी पसंद बन सकता है, इस टीवी की कीमत 41,999 रुपये है.

यह भी पढ़े 

6000 mAh की दमदार बैटरी के साथ आज लॉन्च होगा Samsung Galaxy M31, जानें सभी खूबियां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget