एक्सप्लोरर

AirPods और Beats का प्रोडक्शन अब चीन ही नहीं, भारत में भी होगा, एपल ने किया एलान

Airpods In India: आइफोन को एसेंबल करने वाली कंपनी फाक्सकान भारत में बीट्स हेडफोन बनाने की तैयारी में जुट गई है. इसके बाद एयरपोड का उत्पादन भी भारत में ही किया जा सकता है.

Apple: आइफोन (Iphone) बाद अब एपल (Apple)  अपने एयरपोड्स (Airpods) और बीट्स हेडफोन का उत्पादन भी चीन से भारत स्थानांतरित करने की तैयारी कर रही है. एक जापानी अखबार निक्केई की रिपोर्ट के अनुसार, एपल ने अपने सप्लायर्स को कहा है कि वे एयरपाड और बीट्स का कुछ उत्पादन चीन से भारत स्थानांतरित करें. दरअसल चीन की सख्त लाकडाउन पॉलिसी और अमेरिका तथा चीन के बीच तनाव के चलते एपल चीन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहती है.

फाक्सकान कर रही भारत में बीट्स हेडफोन बनाने की तैयारी

आइफोन को एसेंबल करने वाली कंपनी फाक्सकान भारत में बीट्स हेडफोन बनाने की तैयारी में जुट गई है. इसके बाद एयरपोड का उत्पादन भी भारत में ही किया जा सकता है. आपको बता दें कि एपल के उत्पादों में आइफोन के बाद एयरपॉड सबसे ज्यादा लोकप्रिय उत्पाद है. वर्तमान समय में वियतनाम और चीन में एयरपाड का उत्पादन किया जा रहा है और बीट्स का अधिकांश उत्पादन वियतनाम में होता है.

भारत में बन रहा आइफोन 14

एप्पल ने आइफोन 14 का उत्पादन भारत में शुरू कर दिया है. जल्द ही भारत में निर्मित मेक इन इंडिया आइफोन 14 यूरोप को निर्यात होना शुरू हो जाएगा. वहीं भारत के लोगों को भारत में निर्मित आइफोन 14 चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही से मिलने लगेंगे. जेपी मार्गन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के अंत तक 5 प्रतिशत आइफोन 14 (Iphone 14) भारत में बनने लगेंगे और वर्ष 2025 तक यह बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगी.

पांच महीनों में किए एक अरब डालर के आइफोन निर्यात

भारत से आईफोन का उत्पादन अप्रैल में शुरू हुआ था और अप्रैल के बाद से पांच महीनों इसका निर्यात एक अरब डालर को पार कर गया है. यहां बने आइफोन मुख्य रूप से यूरोप और मध्य-पूर्व भेजे जा रहे हैं. मार्च 2023 तक यह आंकड़ा 2.5 अरब डालर तक पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि भारत आइफोन के कुल उत्पादन का बहुत छोटा हिस्सा ही बनाता है. चीन में जहां 23 करोड़ आइफोन निर्मित होते हैं, वहीं भारत में बनने वाले आइफोन की संख्या केवल 30 लाख है.

ये भी पढ़ें-

मेड बाय गूगल इवेंट में लॉन्च हुई Google Pixel Watch, जानें फीचर्स और कीमत

Redmi Buds हुए लॉन्च, डुअल डायनेमिक ड्राइवर और ANC के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget