एक्सप्लोरर

कुछ घंटों में लॉन्च होगा iPhoneX, भारत में कीमत हो सकती है 1 लाख रुपये!

अभी भारत में आईफोन X कब तक आएगा इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दिया गया है लेकिन भारत में दिवाली तक नया आईफोन आ सकता है.

नई दिल्लीः अबसे कुछ ही देर में एपल अमेरिका में अपने होने वाले इवेंट में अपकमिंग आईफोन X, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस लॉन्च करने वाला है. इस लॉन्च इवेंट में एपल तीन आईफोन के साथ ही नया एपल टीवी और एपल वॉच 3 उतार सकता है. भारतीय समयानुसार आज रात 10.30 बजे से एपल का ये इवेंट शुरु होगा. ये इवेंट एपल अमेरिका के कूपरटिनो स्थित ऑफिस के स्टीव जॉब्स ऑडिटोरियम में होगा. नए एपल वॉच में LTE कनेक्टिविटी होने की खबर है.

इस लॉन्च इवेंट का सबसे बड़ा और खास प्रोडक्ट है आईफोन X. इस साल एपल अपने आईफोन की 10वीं सालगिरह मना रहा है और ऐसे में आईफोनX कंपनी का अब तक का सबसे शानदार आईफोन होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो आज आधी रात में लॉन्च होने के बाद ये अमेरिकी बाजारों में 20 सितंबर से उपलब्ध होगा.

भारत में कब तक आएगा और क्या होगी कीमत? अभी भारत में आईफोन X कब तक आएगा इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दिया गया है लेकिन भारत में दिवाली तक नया आईफोन आ सकता है.

खबर है कि आईफोन X के तीन वैरिएंट होंगे. इसके 64 जीबी वैरिएंट की कीमत 999 डॉलर, 256 जीबी मॉडल की कीमत 1099 डॉलर और इसका सबसे मंहगा मॉडल जो 512जीबी के साथ आएगा उसकी कीमत 1199 डालर होगी.

भारतीय बाजार की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां आईफोनX की कीमत 1 लाख रुपये या उससे भी ज्यादा हो सकती है.

आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन X आज एपल iPhone 8, iPhone 8 प्लस और iPhone X को लॉन्च करेगा. एक तरफ जहां iPhone 8 और 8 प्लस, आईफोन 7 और 7 प्लस के अपग्रेड वर्जन होंगे तो वहीं iPhone X एपल का अब तक का सबसे मंहगा और शानदार आईफोन होगा.

डिस्प्ले

इस बार एपल अपने आईफोन में बदलाव करते हुए बेजल-फ्री डिस्प्ले लाने जा रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone 8, iPhone 8 में पहले की तरह ही एलसीडी डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा जबकि iPhone X में OLED डिस्प्ले होगी. लीक्स के मुताबिक iPhone X में बिल्कुल ही अलग और नया डिजाइन भी देखने को मिल सकता है.

फेस स्कैनिंग कैमरा नए आईफोन x के कैमरो को लेकर जो रिपोर्ट सामने आ रही है वो ये है कि इसके फ्रंट कैमरे में 3D फेस स्कैनिंग तकनीक दी गई होगी. जिसकी मदद से बस अपने नए आईफोन को देखकर ही अनलॉक किया जा सकेगा. अबतक आईफोन को अनलॉक करने के लिए टच आईडी सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया जाता रहा है.

वायरलेस चार्जिंग इस बार कंपनी आईफोन 8 और आईफोन X में वायरलेस चार्जिंग के फीचर ला सकती है. कंपनी अभी तक अपने सभी आईफोन में Qi चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रही है लेकिन इस बार कंपनी बदलते बाजार को देखते हुए अपने आईफोन में वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन देगी.

टच आईडी में बदलाव एपल के टच आईडी होम बटन को लेकर चर्चा है कि इसबार एपल अपेन आईफोन से फिजिकल टच आईडी हटा सकता है. लेकिन इसकी जगह कंपनी किस तरह से इस फीचर को आगे बढ़ाएगी इसपर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि माना जा रहा है कि इसकी जगह कंपनी टच आईडी को डिस्प्ले पर जगह दे सकती है. या ये भी संभव है कि कंपनी आईफोन 8 के साथ टच आईडी को खत्म कर दे और फेस रिकॉग्निशन अनलॉक से ही फोन को ऑपरेट किया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget