एक्सप्लोरर

JioFi के जवाब में एयरटेल ने की 4G हॉटस्पॉट की कीमत में कटौती, अब 999 रु. में उपलब्ध

भारती एयरटेल (एयरटेल) ने बुधवार को अपने 4G हॉटस्पॉट की कीमत में कमी करने का ऐलान किया है. अब यह 999 रुपये में उपलब्ध है.

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (एयरटेल) ने बुधवार को अपने 4G हॉटस्पॉट की कीमत में कमी करने का ऐलान किया है. अब यह 999 रुपये में उपलब्ध है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि ''एयरटेल 4G हॉटस्पॉट ग्राहकों को अपने साथ अपना पर्सनल हाई स्पीड वाइ-फाइ जोन साथ में लेकर चलने में सक्षम बनाता है. इससे वे एयरटेल के हाइस्पीड डेटा नेटवर्क पर तेजी से वेब सर्फिंग, एचडी स्ट्रीमिंग और हैवी डाउनलोड्स सहित एक बेहतरीन ऑनलाइन अनुभव का आनंद ले सकते हैं. बयान में कहा गया कि एयरटेल 4G हॉटस्पॉट ग्राहकों को चलते-फिरते या उनके घरों/कार्यालयों में एक साथ कई डिवाइस लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट डिवाइसेज (टीवी, स्पीकर्स) को हाइस्पीड इंटरनेट के साथ कनेक्ट करने में सक्षम बनाता है. एयरटेल 4G हॉटस्पॉट देश भर में एयरटेल के सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है. इसके अतिरिक्त, ग्राहक बहुत जल्द एमेजन इंडिया से भी एयरटेल 4G हॉटस्पॉट को ऑर्डर कर सकेंगे.'' भारती एयरटेल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अजय पुरी ने कहा, "एयरटेल में हम अपने ग्राहकों को एक बेहतरीन नेटवर्क और बेहतर कीमत में देने के लिए काम कर रहा है. एयरटेल 4G हॉटस्पॉट की मदद से ग्राहक जहां कभी भी होंगे, एयरटेल के देश-व्यापी हाइस्पीड डेटा नेटवर्क का लाभ उठा पायेंगे." एयरटेल भारत के सभी 22 टेलीकॉम सर्किलों में 4G सेवाओं की पेशकश करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget