एक्सप्लोरर

Jio Phone को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने बनाया ये मास्टर प्लान!

जियो के इस फोन को टक्कर देने के लिए देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने नई योजना बनाई है.

नई दिल्लीः रिलायंस अपने नए 4G VoLTE जियोफोन को लेरकर चर्चा में छाया हुआ है. इस फोन के जरिए जियो देश के लगभग 5 करोड़ फीचर फोन यूजर को टारगेट करेगी जिनकी पहुंच तक अभी 4G सर्विस नहीं है. जियो के इस फोन की इफेक्टिव कीमत 0 रुपये रखी गई है जिसे कंपनी 1500 रुपये सेक्योरिटी अमाउंट का साथ देगी. ये सेक्योरिटी अमाउंट 36 महीने के बाद रिफंडेबल होगा. जियो के इस फोन को टक्कर देने के लिए देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने नई योजना बनाई है.

एयरटेल का प्लान

कंपनी की तिमाही के ऐलान के बाद एयरटेल के सीईओ गापाल विट्ठल ने कहा कि ''देश की सबसे बड़ी ऑपरेटर कंपनी फोन मैनुफैक्चरिंग में दिलचस्पी नहीं रखती. बल्कि हमारी योजना है कि हम 4G फीचर फोन मैनुफैक्चर्स के साथ मिल कर सस्ते फोन पर सस्ते और अच्छे बंडल प्लान ऑफर करेंगे.''

साल 2018 मार्च तक एयरटेल की VoLTE सर्विस शुरु होगी. अब तक सिर्फ जियो ही देश में ऐसा ऑपरेटर है जो VoLTE नेटवर्क के साथ आता है. अभी एयरटेल कुछ खास स्मार्टफोन पर बंडल प्लान ऑफर देता है. आपको बता दें कि इस वक्त सिर्फ लावा ही ऐसी कंपनी है जो 4G फीचर फोन बनाती है. वहीं 15 अगस्त से जियोफोन की बीटा टेस्टिंग शुरु होगी. 24 अगस्त से जियो फोन प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा. सस्ते 4G फीचर की दुनिया में माइक्रोमैक्स, इंटेक्स सहित घरेलू कंपनियां जल्द ही कदम रखने की तैयारी में हैं. ऐसे में एयरटेल इन कंपनियों के 4G फीचरफोन के साथ अपने सस्ते ऑफर देकर जियोफोन को टक्कर देगी.

जियोफोन (देश का फोन) को रिलायंस ने 21 जुलाई को लॉन्च किया. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि ये वायस कमांड पर काम करता है. इसके साथ ही कंपनी ने 153 रुपये का प्लान उतारा है जिसमें एक महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. कंपनी के चेयरमैन ने कहा है कि जियोफोन यूजर्स को कभी वॉयसकॉल का पैसा नहीं देना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget