एक्सप्लोरर

जियो फोन को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने उतारा A1 इंडियन और A41 पावर फोन

जियो फोन अपने शुरुआत से ही टेलीकॉम ऑपरेटर और फोन बंनाने वाली कंपनियों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. इसकी सबसे बड़ी वजह है जीओ फोन का बेहद सस्ता मूल्य. लेकिन एयरटेल ने इसका हल ढूंढ लिया है

दिल्ली: जियो फोन अपने शुरुआत से ही टेलीकॉम ऑपरेटर्स और फोन बनाने वाली कंपनियों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. इसकी सबसे बड़ी वजह  जियो फोन का बेहद सस्ता मूल्य है लेकिन एयरटेल ने इसका हल ढूंढ लिया है. एयरटेल  एक बार फिर जियो फोन को टक्कर देने के लिए  A1 इंडियन और A41 पावर फोन मार्केट में उतारा है.

एयरटेल ने कार्बन और सेलकॉन के साथ मिलकर सस्ते दाम में फोन उतारने के लिए साझेदारी की है. एयरटेल ने अपने "मेरा पहला स्मार्टफोन" कार्यक्रम के तहत यह साझेदारी की है.

इसी तरह जियो फोन को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने भी माइक्रोमैक्स के साथ साझेदारी की है. वोडाफोन भारत-2 अल्ट्रा नाम से सस्ता फोन उतारा है.

जियो फोन आने के बाद से ही कई टेलीकॉम कंपनियों को अपना मार्केट खोने का डर सताने लगा , इसके पीछे  जियो का 4G हैंडसेट लॉन्च होगा सबसे बड़ी वजह है.  हालांकि एयरटेल ने स्वदेशी कंपनी कार्बन के साथ साझेदारी कर के मार्केट में सस्ते का ऐलान कर दिया है.

भारती एयरटेल के सीएमओ राज पुडिपेड्डी ने इस मौके पर कहा, ''हमें इस बात की बेहद खुशी है कि कार्बन के साथ हमारी साझेदारी और मजबूत हुई है. हम भारत के लोगों के लिए स्मार्टफोन की आकांक्षाओं को पूरा कर सकेंगे. "मेरा पहला स्मार्टफोन" के तहत हमारे पहले ऑफर पर ही बहुत सारे लोगों ने फोन लेने की मांग की है. हमें इस बात की भी खुशी है कि फोन की बिक्री के लिए एमेजन के साथ भी हमारी साझेदारी हुई है.''

एयरटेल ने बताया है कि कार्बन A1 इंडियन और कार्बन A41 पावर की इफेक्टिव प्राइस 1,799 और 1,849 रुपये होगी. लेकिन कार्बन A1 इंडियन और कार्बन A41 पावर की एमआरपी 4,390 और 4,290 रुपये है. लेकिन इसे पाने के लिए ग्राहकों को 3,299 और 3,349 रुपये पहले देने होंगे. जिसमें 1500 रुपये का कैशबैक ग्राहक को मिल जाएगा.

जिसमें से 500 रुपये खरीददारी के 18 महीने बाद और बाकी 1000 रुपये 36 महीने बाद वापस कर दिए जाएंगे. एयरटेल ने यह भी कहा कि ग्राहकों को 36 महीने तक कम से कम 169 रुपये का रिचार्ज कराना होगा.

एयरटेल ने बताया है कि फोन का असली मालिक ग्राहक ही होगा. उसे कैश बेनिफिट के लिए फोन वापस करने की जरुरत नही होगी. इसके उलट जियो फोन में  की रिटर्न पॉलिसी में रखा गया है कि कैश बेनिफिट के लिए ग्राहक को फोन वापस करना होगा.

बता दें कि इन दोनो स्मार्टफोन में चार इंच की डिस्पले और एंड्राइड का 7.0 वर्जन है. फोन में एक जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल मेमोरी, दी गई है.  ये स्मा ड्युअल सिम और 4जी है. कार्बन ए1 में 1.1गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1500 एमएएच की बैटरी और 3.2 मेगापिक्सल का कैमरा है वहीं कार्बन ए41 पॉवर में 1.3गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर 2300 एमएएच की बैटरी और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget