एक्सप्लोरर

Free Fire Max में नए हैं, तो आजमाएं ये टिप्स एंड ट्रिक्स, बन जाएंगे 'प्रो मैक्स' गेमर

Free Fire Tips: फ्री फायर मैक्स में अगर आप नए गेमर हैं और गेम में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए इन टिप्स एंड ट्रिक्स को आजमा सकते हैं. आइए हम आपको इनके बारे में बताते हैं.

Free Fire Max Tips and Tricks: फ्री फायर मैक्स खेलने वाले गेमर्स के लिए इस गेम में लगातार अच्छा प्रदर्शन काफी मुश्किल होता है. खासतौर पर अगर आप एक नए गेमर हैं, तो इस गेम में सर्वाइव करना और भी मुश्किल हो जाता है. हम आपको अपने इस आर्टिकल में कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करके नए गेमर भी इस गेम के माहिर खिलाड़ी यानी प्रो मैक्स गेमर बन जाएंगे.

लैंड करने का सही समय

इस गेम में ध्यान रखने वाली बात है कि हर गेम की शुरुआत एक मैप में विमान से लैंड करने के बाद ही होती है. विमान जैसे ही मैप के ऊपर से गुजरना शुरू करता है, गेमर्स इजेक्ट करना यानी लैंड करना शुरू कर देते हैं.

ऐसे में अगर आप विमान से कुछ देर बाद यानी 50 या 60 सेकेंड के बाद इजेक्ट करेंगे और मैप के किसी खाली इलाके में लैंड करेंगे तो आपको ज्यादा दुश्मनों का सामना नहीं करना पड़ेगा. आपके लैंड करने से पहले ही आधे दुश्मन मारे जा चुके होंगे. ऐसे में आपके सभी दुश्मनों का सामना नहीं करना पड़ेगा और आपके विरोधियों की संख्या आपके द्वारा गेम शुरू होने से पहले ही आधी हो जाएगी.

हथियार जमा करें और दुश्मनों से बचें

नए गेमर्स को मैप पर उतरने के तुंरत बाद हथियारों की तलाश करनी चाहिए. अगर आपके आस-पास कोई दुश्मन हैं तो अपने-आप को छुपाकर रखें और तुरंत हथियारों को जमा करें. आप अपने आप हर तरह के हथियार जमा करें. शॉट गन, राइफल और एक भाला या तलवार को अपने-पास जरूर रखें.

उसके बाद दुश्मनों से जितना हो सके बचकर रहने की कोशिश करें. हालांकि, इससे आपके द्वारा किए जाने वाली किल्स की संख्या कम होगी, लेकिन शुरुआत में आप जितना ज्यादा वक्त मैप पर बिताएंगे, गेम के बारे में उतना ही ज्यादा सीख पाएंगे. 

ज्यादा से ज्यादा हेल्थ पैक स्टोर रखें और इस्तेमाल करें

हथियारों को ढूंढने के साथ-साथ नए गेमर्स को हेल्थ बैग भी जमा करना चाहिए. मैप पर गेमर्स को जगह-जगह पर हेल्थ बैग मिल जाएंगे. यह बैग किसी फौजी के बैग जैसा होगा और उसमें प्लस वाला मेडिकल साइन बना होगा.

उस हेल्थ बैग को आप जितनी ज्यादा संख्या में जमा करके रखेंगे, उतनी देर तक दुश्मनों के वार को सह पाएंगे. दुश्मनों के द्वारा वार करने पर आप घायल होंगे और तब उस हेल्थ बैग को जल्द से जल्द इस्तेमाल करने पर आप रिकवर हो जाएंगे और गेम में अंत तक टिक पाएंगे.

यह भी पढ़ें:

6G Wireless टेक्नोलॉजी की उल्टी गिनती शुरू! जानें भारत में कब होगी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम
Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम
TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च
TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च
Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
क्या बदल सकते हैं Google Maps में बोलने वाली आवाज? जानिए पूरी सच्चाई
क्या बदल सकते हैं Google Maps में बोलने वाली आवाज? जानिए पूरी सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget