एक्सप्लोरर

भूल गए हैं फोन का पासवर्ड, तो जानिए पता लगाने के दो तरीके

फोन में पासवर्ड हमारी सुविधा के लिये है लेकिन अगर किसी भी वजह से पासवर्ड भूल जायें तो फोन ओपन नहीं होने से काफी परेशानी भी होती है. आज हम आपको बतायेंगे दो ऐसे आसान तरीके जिससे आप पासवर्ड भूलने पर फोन को अनलॉक कर सकते हैं

आजकल फोन में प्राइवेसी के लिए हर कोई पासवर्ड सेट करके रखता है. जिससे कोई भी आपकी मर्ज़ी के बिना आपका फोन ना देख पाये. पासवर्ड डालकर रखने का एक फायदा ये भी है अगर आपका फोन कहीं गुम हो जाए तो आपका डेटा काफी देर तक सुरक्षित रह सकता है, हालंकि कई बार हम खुद ही अपना पासवर्ड भूल जाते हैं या फिर बार बार गलत पासवर्ड डालने से हमारा फोन लॉक हो जाता है. हालांकि ऐसा कम ही होता है. ऐसे में अगर आप किसी वज़ह से अपने फोन का पासवर्ड भूल गए हैं तो आप 2 आसान से तरीकों से पासवर्ड ब्रेक कर सकते हैं.

पहला तरीका

सबसे पहला ऑप्शन है कि आपका फोन अगर जीमेल से अटैच्ड है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप फोन को खोल सकते हैं. इससे आपका डेटा भी सेव रहेगा. · इसके लिए सेबसे पहले एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर पर जाएं · अब आपको उस ईमेल आईडी से लॉगिन करना है जिससे आप फोन में गूगल प्ले में लॉगिन करते हैं ·  अब आपके सामने 3 ऑप्शन आएंगे. ·  इसमें आपको लॉक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. ·   यहां एक नई पॉप विंडो आएगी, जहां 4 ब्लेंक बॉक्स होंगे. आपको 2 बॉक्स में दो बार न्यू पासवर्ड डालना है और बाकी 2 को खाली छोड़ना है. अब लॉक पर क्लिक करें. · इसके बाद आप अपने न्यू पासवर्ड से मोबाइल को अनलॉक कर सकते है .

दूसरा तरीका

दूसरा ऑप्शन है फोन को फैक्ट्री रीसैट करने का. इस ऑप्शन को आप पासवर्ड भूलने पर ऑपरेट कर सकते हैं. हालांकि इसका नुकसान ये है कि आपके फोन का डेटा, फोटो, वीडियो और एप्स भी इससे डिलीट हो जाएंगी. · इसके लिए आपको  सबसे पहले अपने फोन को स्विच ऑफ करना होगा. · अब फोन के रिकवरी मोड में जाएं और फोन को रीसैट करें. · रिकवरी मोड का इस्तेमाल हम फोन को अपग्रेड करने में भी करते हैं. · इसके लिए फोन में रिकवरी की, होम और वॉल्यूम डाउन के तीनों बटन को एक साथ प्रेस करना होता हैं. किसी किसी फोन में पावर की और वॉल्यूम की प्रेस करने से भी ऐसा हो जाता है. · अब जो ऑप्शन आयेंगे उनमें से वाइप डेटा और फैक्ट्री रीसैट पर क्लिक करना होगा. · इस ऑप्शन को अपनाने के बाद आपका फोन बिल्कुल नए जैसा हो जाएगा. आपका पुराना सारा डेटा और एप्स डिलीट हो जायेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Motorola Razr Flex के स्पेक्स लीक, Wide Foldable में क्या होगा खास?
Motorola Razr Flex के स्पेक्स लीक, Wide Foldable में क्या होगा खास?
Truecaller ने निकाला नया Scam Checker, एक जगह होगी पूरी जांच
Truecaller ने निकाला नया Scam Checker, एक जगह होगी पूरी जांच
Microsoft Outlook यूजर्स रहें सावधान! भारत सरकार ने जारी की High-Risk Warning
Microsoft Outlook यूजर्स रहें सावधान! भारत सरकार ने जारी की High-Risk Warning

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget