एक्सप्लोरर

Instagram को भूल जाइए! WhatsApp Status में आए जबरदस्त फीचर्स, ऐसा अपडेट पहले कभी नहीं देखा

WhatsApp ने अपने स्टेटस फीचर को और ज्यादा दिलचस्प और इंटरैक्टिव बनाने के लिए कुछ नए बदलाव किए हैं. इनमें से ज़्यादातर फीचर्स पहले से ही Instagram पर मौजूद हैं जैसे Add Yours स्टिकर या इमेज लेआउट.

Whatsapp New Features: WhatsApp ने अपने स्टेटस फीचर को और ज्यादा दिलचस्प और इंटरैक्टिव बनाने के लिए कुछ नए बदलाव किए हैं. इनमें से ज़्यादातर फीचर्स पहले से ही Instagram पर मौजूद हैं, जैसे Add Yours स्टिकर या इमेज लेआउट वाला विकल्प. Meta ने अपने ब्लॉग में लिखा, "चाहे आप अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के पल शेयर कर रहे हों या कोई खास मौका, हम चाहते हैं कि ये नए फीचर्स आपको अपने करीबियों के साथ बेहतर जुड़ाव का मौका दें."

WhatsApp में आए ये नए फीचर्स

इमेज लेआउट

अब WhatsApp यूज़र्स एक साथ 6 तक तस्वीरों को कोलाज के रूप में स्टेटस पर लगा सकते हैं. इसके लिए एक नया एडिटिंग टूल भी जोड़ा गया है, जिससे यूज़र्स तस्वीरों को अपने मनचाहे ढंग से सजा सकते हैं.

म्यूज़िक स्टेटस

Instagram की तरह अब WhatsApp पर भी म्यूज़िक जोड़ने की सुविधा मिल रही है. आप किसी गाने को चुनकर उसे अपने मूड के साथ जोड़ सकते हैं और उस पर एक म्यूज़िक स्टिकर लगाकर स्टेटस में शेयर कर सकते हैं.

फोटो स्टिकर

यूज़र्स अब अपनी फोटोज़ को स्टिकर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इन फोटो स्टिकर्स को मनचाहे आकार और स्टाइल में एडिट कर स्टेटस में लगाया जा सकता है.

Add Yours स्टिकर

Instagram पर जो Add Yours स्टिकर होता है, वही अब WhatsApp पर भी आ रहा है. इसमें कोई भी एक सवाल या टॉपिक पोस्ट कर सकता है और बाकी लोग उसका जवाब देकर बातचीत का हिस्सा बन सकते हैं. इससे WhatsApp स्टेटस पहले से ज्यादा सोशल और ओपन हो जाएगा.

Meta ने जानकारी दी है कि ये सभी नए फीचर्स जल्द ही चरणबद्ध तरीके से सभी यूज़र्स को मिलने शुरू हो जाएंगे. इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपका WhatsApp ऐप लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेटेड हो, ताकि ये नए फ़ीचर्स सबसे पहले आपको मिलें.

यह भी पढ़ें:

चीन का वो वेपन तकनीक जिससे पड़ोसी देशों में चंद सेकंड में मचा सकता है तबाही, क्या भारत को है खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget