एक्सप्लोरर

अब झट से आपके घर सामान पहुंचाएगा Flipkart! 10 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट्स कर सकेंगे ऑर्डर

Flipkart New Service: फ्लिपकार्ट 15 जुलाई को अपनी नई सेवा 'Flipkart Minutes' लॉन्च करने की तैयारी में है. इस सेवा के तहत, कंपनी 15 मिनट में डिलीवरी करने का दावा कर रही है.

Flipkart New Service: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अगले महीने एक बड़ी लॉन्चिंग की तैयारी में है. दरअसल, फ्लिपकार्ट अपनी नई सेवा ‘Flipkart Minutes’ 15 जुलाई को लॉन्च कर सकता है. इसके तहत, कंपनी ने 15 मिनट में डिलीवरी करने का दावा किया है, Flipkart Minutes के तहत, कस्टमर्स को 10 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट्स की एक लिस्ट अवेलेबल कराई जाएगी.

इसमें ताजा सब्जियाँ, डेयरी उत्पाद, किराना सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपयोग के सामान, स्वास्थ्य संबंधी प्रोडक्ट्स और रोजाना जरूरतों से जुड़े कई अन्य सामान शामिल होंगे. इससे पहले साल 2021 में कंपनी ने फ्लिपकार्ट क्विक भी लॉन्च किया था, जो कि 90 मिनट की डिलीवरी का दावा करता था हालांकि ये सफल नहीं हो पाया. 

अगले महीने हो सकती है बड़ी लॉन्चिंग

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, Flipkart इस सेवा को पहले बड़े शहरों में शुरू करेगा और धीरे-धीरे इसे छोटे शहरों तक भी पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है. Flipkart का यह नया प्लेटफार्म ऑनलाइन शॉपिंग को एक नए मुकाम पर ले जाएगा और ग्राहकों को और भी बेहतर सेवा प्रदान करेगा. इस साल की शुरुआत से ही यह चर्चा चल रही थी कि Flipkart क्विक-कॉमर्स में अपनी करने की योजना बना रहा है. अब यह कन्फर्म हो गया है कि कंपनी वास्तव में इस दिशा में कदम बढ़ाने जा रही है. 

इन प्लेटफॉर्म्स से होगी सीधी टक्कर

कोरोना महामारी के बाद, भारत में क्विक-कॉमर्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, साल 2029 तक यह मार्केट 9.95 बिलियन डॉलर (करीब 83,201 करोड़ रुपये) का हो सकता है. 'Flipkart Minutes' सेवा की सीधी टक्कर Zomato की Blinkit, Zepto, और Swiggy की Instamart से होगी. हाल ही में Flipkart ने जयपुर में एक ग्रोसरी स्टोर शुरू किया है, जो प्रतिदिन 6500 से अधिक ऑर्डर पूरा कर सकता है. संभावना है कि कंपनी ऐसी और भी सुविधाएं लॉन्च करेगी, जिससे क्विक कॉमर्स में बढ़ेगी. 

यह भी पढ़ें:-

कोई चाहकर भी नहीं कर सकेगा आपकी DP का गलत इस्तेमाल, WhatsApp लाया जबरदस्त फीचर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PC Speed Boost: PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
Air Purifier: एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
Moon AI Supercomputer: चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान

Embed widget