एक्सप्लोरर

इस ई-कॉमर्स कंपनी ने यूजर्स को दिया तोहफा, इन 20 शहरों में शुरू होगी होगी सेम-डे डिलीवरी सर्विस

Same Day Delivery Service: भारत की एक बड़े शॉपिंग ऐप ने बड़ा ऐलान किया है कि अब भारत के इन 20 शहरों में उनकी ऐप से खरीदे जाने वाले प्रॉडक्ट की डिलीवरी उसी दिन की जाएगी, जिस दिन वह ऑर्डर करेंगे.

Shopping Apps in India: भारत में बहुत सारी शॉपिंग ऐप्स अपनी सेवाएं देती है. पिछले कुछ सालों में भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है. इस वजह से मार्केट में बहुत सारी ई-कॉमर्स कंपनियां भी आ गई है. हर कंपनी यूजर्स को अपनी तरह आकर्षित करने के लिए नई तरह की सेवाएं और फीचर्स को एड करती रहती है. इस बार फ्लिपकार्ट ने भी ऐसी ही एक सर्विस का ऐलान किया है, जिसके बाद लोग उनके ऐप का ज्यादा इस्तेमाल करने लगेंगे.

अमेजन के बाद फ्लिपकार्ट ने शुरू की यह सर्विस

दरअसल फ्लिपकार्ट ने भारत के 20 शहरों में सेम-डे डिलीवरी सर्विस का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि भारत के 20 शहरों में फ्लिपकार्ट के जरिए किसी भी सामान को खरीदने पर, उसे उसी दिन यूजर्स के घर तक पहुंचाया जाएगा. इस सर्विस से यूजर्स को काफी आसानी होगी, क्योंकि बहुत सारे यूजर्स ई-कॉमर्स ऐप की लेट डिलीवरी से परेशान रहते हैं, और कई बार तो प्रॉडक्ट ऑर्डर करने के बाद भी रिटर्न कर देते हैं, क्योंकि उसी डिलीवरी काफी दिनों के बाद भी नहीं हो पाती है. 

हालांकि, अमेज़न अपने प्राइम यूजर्स को नेक्स्ट-डे और कई प्रॉडक्ट्स पर नॉर्मल यूजर्स को भी सेम-डे डिलीवरी की सेवा प्रदान करता है. Amazon के अलावा Myntra, और Flipkart जैसे अन्य शॉपिंग ऐप से खरीदारी करने पर भी कभी-कभी यूजर्स के घर उसी दिन सामान पहुंच जाता है, जिस दिन उन्होंने ऑर्डर किया होता है, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं होती है.  अब फ्लिपकार्ट ने आधिकारिक तौर पर सेम-डे डिलीवरी सर्विस का ऐलान किया है.

इन शहरों में मिलेगी यह सुविधा

  • अहमदाबाद
  • बैंगलोर
  • भुवनेश्वर
  • कोयंबटूर
  • चेन्नई
  • दिल्ली
  • गुवाहाटी
  • हैदराबाद
  • इंदौर
  • जयपुर
  • कोलकाता
  • लखनऊ
  • लुधियाना
  • मुंबई
  • नागपुर
  • पुणे
  • पटना
  • रायपुर
  • सिलीगुड़ी
  • विजयवाड़ा

कब तक करना होगा ऑर्डर?

अगर ऊपर बताए गए 20 शहरों में से किसी भी शहर में रहने वाले यूजर्स अगर फ्लिपकार्ट के शॉपिंग ऐप से दोपहर 1  बजे तक प्रॉडक्ट ऑर्डर करेंगे तो वो सामान उसी दिन रात के 12 बजे से पहले तक उनके घर पहुंच जाएगा. फ्लिपकार्ट ने कहा कि वो आने वाले समय में अपनी इस सर्विस को देश के बाकी शहरों में भी शुरू करेंगे.

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट ने 2014 में भी इस सर्विस को 10 शहरों में टेस्ट किया था, लेकिन कुछ ही महीनों के बाद कंपनी ने अपनी इस सर्विस को बंद कर दिया था. वहीं, फ्लिपकार्ट की सबसे बड़ी टक्कर देने वाली ई-कॉर्मस कंपनी अमेजन ने 2017 से ही भारत के कई शहरों में सेम-डे डिलीवरी सर्विस की शुरुआत की थी, जो अभी तक जारी है.

यह भी पढ़ें: Paytm की कौन-कौन सी सेवाएं 29 फरवरी के बाद भी जारी रहेंगी? यहां जानें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक साथ कितने iPhone खरीद सकते हैं? Apple ने सभी मॉडल पर लगाई लिमिट
एक साथ कितने iPhone खरीद सकते हैं? Apple ने सभी मॉडल पर लगाई लिमिट
बिना इस्तेमाल खत्म हो रही फोन की बैटरी, चेक करें ये चीजें
बिना इस्तेमाल खत्म हो रही फोन की बैटरी, चेक करें ये चीजें
Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?
Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?
फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग
फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget