एक्सप्लोरर

फेस्टिव सीजन के लिए Flipkart की तैयारी तेज, 50 हजार से ज्यादा दुकानदारों को प्लेटफॉर्म से जोड़ा

फ्लिपकार्ट ने त्यौहारी मौसम में डिलिवरी तेज करने के लिए अपने प्लेटफॉर्म से 50,000 से ज्यादा किराना दुकानदार को जोड़ दिया है. कंपनी का लक्ष्य लाखों ग्राहकों को व्यक्तिगत और तेज ई-कॉमर्स अनुभव प्रदान करना है.

नई दिल्ली: वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने आने वाले फेस्टिव सीजन में डिलिवरी क्षमता बढ़ाने और अपनी सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए 50,000 से ज्यादा किराना दुकानदारों को प्लेटफॉर्म से जोड़ा है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि त्यौहारी मौसम और ‘बिग बिलियन डेज’ सेल की तैयारियों के लिए कंपनी अपनी किराना दुकानदारों को जोड़ने के कार्यक्रम का विस्तार कर रही है. इससे कंपनी को 850 से अधिक शहरों में ग्राहकों तक तेज डिलिवरी करने में मदद मिलेगी.

50 हजार से ज्यादा दुकानदारों को जोड़ा कंपनी ने कहा, "50,000 से ज्यादा किराना दुकानदारों को प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है. फ्लिपकार्ट का लक्ष्य लाखों ग्राहकों को व्यक्तिगत और तेज ई-कॉमर्स अनुभव प्रदान करना है, साथ ही किराना दुकानदारों के लिए अतिरिक्त आय और डिजिटलीकरण करने का अवसर देना भी है."

'टेक्नोलॉजी बेस्ड लाभ दिलाना मकसद' कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट ई-कॉर्ट एंड मार्केटप्‍लेस अमितेश झा ने कहा, "फ्लिपकार्ट अपने सभी स्टेकहॉल्डर्स को टेक्‍नोलॉजी बेस्ड डेवलपमेंट का लाभ दिलाने के लिए समर्पित है. किराना दुकानों की पैठ देश के दूरदराज तक के क्षेत्रों में है और ये अपनी पूरी आपूर्ति कड़ी का कारगर तरीके से मैनेजमेंट करने के साथ-साथ उपभोक्‍ताओं के साथ भी लंबे समय से अच्छा संबंध रखते आए हैं."

ये है कंपनी का लक्ष्य उन्होंने आगे कहा, "इन किराना स्‍टोर्स की हाइपरलोकल मौजूदगी का मेल फ्लिपकार्ट की इनोवेशन से करवाते हुए यह प्रोग्राम अब देश में किराना इकोसिस्‍टम को मज़बूत बना रहा है." कंपनी का कहना है कि उसकी किराना पहल में फ्लिपकार्ट होलसेल बाजार भी शामिल है जो स्‍थानीय निर्माताओं और एमएसएमई को अन्‍य कारोबारों के रिटेलर्स के साथ जोड़ने के साथ-साथ पूरे थोक कारोबार को टेक्‍नोलॉजी की मदद से आसान बनाने का प्रयास करती है.

अमेजन में यहां किया गोदामों का विस्तार ई-कॉमर्स कंपनियों के कारोबारा का बड़ा हिस्सा फेस्टिव सीजन के दौरान आता है. मंगलवार को फ्लिपकार्ट की प्रतिद्वंदी अमेजन ने विशाखापत्तनम, फारुखनगर, मुंबई, बेंगलुरू और अहमदाबाद में पांच नए गोदाम और देशभर में आठ गोदामों का विस्तार करने की घोषणा की, ताकि त्यौहारी मौसम में क्षमता बढ़ाई जा सके.

ये भी पढ़ें

AGR के बकाये का टुकड़ों में भुगतान का फैसला अच्छा, मोबाइल दरों में वृद्धि जरूरी- Vodafone Idea बिना इंटरनेट के कर सकेंगे फाइल शेयर, बेहद खास है Google का ये ऐप
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे लीक हो जाता है डेटा? पिछले कुछ दिनों में कई बड़ी घटनाएं
कैसे लीक हो जाता है डेटा? पिछले कुछ दिनों में कई बड़ी घटनाएं
बार-बार SOS Mode में जा रहा है iPhone? जानिए कैसे करें ठीक
बार-बार SOS Mode में जा रहा है iPhone? जानिए कैसे करें ठीक
USB 2.0 या USB 3.0? खरीदने से पहले जान लें दोनों में अंतर वरना होगा नुकसान
USB 2.0 या USB 3.0? खरीदने से पहले जान लें दोनों में अंतर वरना होगा नुकसान
गूगल पर दिख रही है Claude से हुई बातचीत, क्या बड़ी गड़बड़ हो गई?
गूगल पर दिख रही है Claude से हुई बातचीत, क्या बड़ी गड़बड़ हो गई?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget