एक्सप्लोरर

Smartphone यूजर्स सावधान! इन Apps को भूलकर भी न करें डाउनलोड, नहीं तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

स्मार्टफोन यूजर्स को लेकर एक नई चेतावनी जारी की गई है, जिसमें कुछ खतरनाक ऐप्स को डाउनलोड न करने की सलाह दी गई है. ये ऐप्स आपका निजी डेटा चुराकर हैकर्स को भेज सकते हैं, जिससे भारी धोखाधड़ी हो सकती है.

Smartphone Apps: स्मार्टफोन यूजर्स को लेकर एक नई चेतावनी जारी की गई है, जिसमें कुछ खतरनाक ऐप्स को डाउनलोड न करने की सलाह दी गई है. ये ऐप्स आपका निजी डेटा चुराकर हैकर्स को भेज सकते हैं, जिससे भारी धोखाधड़ी हो सकती है. यह चेतावनी एंड्रॉइड और आईफोन दोनों उपयोगकर्ताओं पर लागू होती है. ऐसे ऐप्स अक्सर असली दिखते हैं, लेकिन डाउनलोड करने के बाद ये महत्वपूर्ण अनुमतियां मांगते हैं, जिससे वे आपकी निजी जानकारी तक पहुंच सकते हैं.

FBI ने दी चेतावनी

अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी एफबीआई ने इस खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. 18 जनवरी को एफबीआई ने बताया कि कई बैंक खातों को इन ऐप्स के जरिए निशाना बनाया गया है. भले ही गूगल और एप्पल ने ऐप पॉलिसी मजबूत करने के लिए कई अपडेट किए हैं, लेकिन एफबीआई ने उपयोगकर्ताओं को सतर्क रहने और इन ऐप्स से बचने की सलाह दी है. इन खतरों को "फैंटम हैकर" नाम दिया गया है.

ये स्कैमर्स इन खतरनाक ऐप्स के जरिए डिवाइस में घुसपैठ करते हैं. इसके बाद वे बैंक के प्रतिनिधि बनकर यह दावा करते हैं कि आपके खाते पर हमला हुआ है. घबराहट में उपयोगकर्ता अपने पैसे एक "सुरक्षित" जगह ट्रांसफर कर देते हैं, लेकिन यह स्कैमर्स का जाल होता है. इसके अलावा, ठग तकनीकी सहायता देने के बहाने भी लोगों से धोखाधड़ी करते हैं.

इन Apps को न करें डाउनलोड

  • Whatsapp या SMS के जरिए मिले लिंक से कोई ऐप डाउनलोड न करें.
  • Email से भेजे गए लिंक या एपीके फाइल्स से बचें.
  • थर्ड-पार्टी स्टोर्स से ऐप्स डाउनलोड न करें.
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से रीडायरेक्ट किए गए लिंक पर क्लिक न करें.

सुरक्षित रहने के उपाय

  • किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच करें.
  • ऐप डेवलपर की जानकारी, रेटिंग और रिव्यू पढ़ें.
  • बैंकिंग या वित्तीय ऐप्स केवल अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से क्यूआर कोड स्कैन करके ही डाउनलोड करें.
  • गूगल और एप्पल ऐप स्टोर पर मौजूद फर्जी ऐप्स से सतर्क रहें, क्योंकि स्कैमर्स नकली ऐप्स अपलोड कर देते हैं.

ध्यान रखें, अनजाने में डाउनलोड किए गए ये ऐप्स आपकी व्यक्तिगत जानकारी को हैकर्स के साथ साझा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy S25 Series: आज खत्म होगा S25 अल्ट्रा का इंतजार, लॉन्च से पहले जानें इस फ्लैगशिप फोन की 10 बड़ी बातें

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लैपटॉप चार्ज करने के लिए कितने Watt का Power Bank चाहिए? खरीदने से पहले जान लें सच्चाई
लैपटॉप चार्ज करने के लिए कितने Watt का Power Bank चाहिए? खरीदने से पहले जान लें सच्चाई
रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर, 1100 लोगों का रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
Embed widget