एक्सप्लोरर

खतरे में 2.5 करोड़ डिवाइस: भारतीय यूजर्स को निशाना बना रहा नया मैलवेयर FatBoyPanel, अभी जानिए पूरी जानकारी

FatBoyPanel Malware: देश में साइबर फ्रॉड के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. ठग नए-नए तरीकों से लोगों को चूना लगा रहे हैं.

FatBoyPanel Malware: देश में साइबर फ्रॉड के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. ठग नए-नए तरीकों से लोगों को चूना लगा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के एक 44 वर्षीय डेयरी व्यापारी को व्हाट्सएप पर एक कॉल आया. कॉल करने वाला खुद को बैंक अधिकारी बताकर बोला कि अगर तुरंत खाता अपडेट नहीं किया गया तो उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा. घबराए व्यापारी ने समाधान पूछा तो उसे एक ऐप डाउनलोड करने को कहा गया, लिंक व्हाट्सएप पर भेजा गया. जैसे ही उसने वो APK फाइल डाउनलोड कर ऐप इंस्टॉल किया, उसके खाते से 26 ट्रांजैक्शनों के ज़रिए सारी रकम उड़ा ली गई.

मालवेयर है वजह

ऐसे मामले अब आम होते जा रहे हैं. धोखेबाज़ WhatsApp और SMS के ज़रिए नकली APK फाइल भेजकर यूज़र्स को फँसाते हैं. इस हफ्ते चर्चा का विषय बना है, FatBoyPanel नामक एक नया मोबाइल मालवेयर. बता दें कि मालवेयर यानी "malicious software" ऐसे सॉफ़्टवेयर होते हैं जो सिस्टम को नुकसान पहुंचाते हैं या डेटा चुराते हैं. इसके कई प्रकार होते हैं जैसे वायरस, वॉर्म्स, ट्रोजन, स्पायवेयर, एडवेयर और रैनसमवेयर.

FatBoyPanel क्या है?

Zimperium नाम की मोबाइल सुरक्षा कंपनी ने हाल ही में अपने ब्लॉग में खुलासा किया कि 'FatBoyPanel' एक नया बैंकिंग ट्रोजन है जो खासकर भारतीय यूज़र्स को निशाना बना रहा है. कंपनी के चीफ साइंटिस्ट निको चिआराविग्लियो के अनुसार, यह मालवेयर 900 से ज़्यादा अलग-अलग ऐप्स में छुपा मिला है.

कैसे होता है हमला

हमले की शुरुआत सोशल इंजीनियरिंग से होती है. धोखेबाज़ खुद को बैंक या सरकारी अधिकारी बताकर व्हाट्सएप पर संपर्क करते हैं और एक APK फाइल भेजते हैं. यूज़र जैसे ही उसे इंस्टॉल करता है, यह ऐप उसके मोबाइल का कंट्रोल ले लेता है. यह ऐप OTP चुराकर फर्जी ट्रांजैक्शन करता है. साइबर लीगल एक्सपर्ट के मुताबिक, "FatBoyPanel मोबाइल-फर्स्ट मालवेयर है, जो खासतौर पर भारतीय बैंकिंग ऐप्स के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह रियल-टाइम सेशन हाईजैक भी कर सकता है."

कैसे रखें खुद को सुरक्षित

  • किसी अनजान लिंक से APK फाइल डाउनलोड करने से बचें.
  • केवल आधिकारिक ऐप स्टोर (Play Store) से ही ऐप इंस्टॉल करें.
  • Google Play Protect को हमेशा ऑन रखें.
  • मोबाइल सिक्योरिटी सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करें.
  • ऐप इंस्टॉल करते समय परमिशन चेक करें – अनजान ऐप को SMS, कॉल या गैलरी की परमिशन न दें.

यह भी पढ़ें:

OpenAI ने सभी ChatGPT यूजर्स के लिए फ्री ‘Deep Research’ टूल का हल्का वर्ज़न किया लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget