एक्सप्लोरर

फेसबुक ने भारत सरकार के साथ की साझेदारी, अब 17 भाषाओं में मिलेगी वैक्सीन संबंधी जानकारी

फेसबुक ने भारत सरकार के साथ एक नया फीचर शुरू करने के लिए साझेदारी की है. जिसके जरिए यूजर्स ऐप से वैक्सीन से जुड़ी सभी जानकारियां खोज सकेंगे.

फेसबुक ने भारत में कोरोना महामारी के चलते मदद करने के लिए भारत सरकार के साथ साझेदारी की है. फेसबुक अपने ऐप में एक ऐसा फीचर जोड़ेगा जिसकी मदद से लोगों को वैक्सीन संबंधी सभी जानकारी उसमें मिल सकेगी. इस नए फीचर में 17 भाषाएं होंगी. ये फीचर वैक्सीनेशन सेंटर ढूंढने में मदद करेगा और इसके जरिए 46 साल से ज्यादा उम्र के लोग वॉक इन विकल्प देख कर वैक्सीन लगवाने जा सकते हैं.

देश में कोविड के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. इसी के चलते भारत सरकार ने 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन अभियान शुरू किया है. इस आयु वर्ग में कोई भी आरोग्य सेतु ऐप या कोविन ऐप के जरिए अपना और परिवार के अन्य सदस्यों का रजिस्ट्रेशन करा कर वैक्सीन लगवा सकता है. फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि 'भारत सरकार के साथ साझेदारी करते हुए फेसबुक भारत में फेसबुक मोबाइल ऐप पर अपने वैक्सीन फाइंडर टूल को 17 भाषाओं में उपलब्ध कराना शुरू कर देगा'.

मार्क जुकरबर्ग ने भारत को दिया दान

जानकारी के मुताबिक फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने देश में महामारी की स्थिति के मद्देनजर $ 10 मिलियन का अनुदान देने की घोषणा की है. फेसबुक 5000 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति बढ़ाने में मदद करने के लिए फंड्स को तैनात करने के लिए यूनाइटेड वे, स्वस्त, हेमकुंट फाउंडेशन, आई एम गुड़गांव, प्रोजेक्ट मुंबई और यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम जैसे संगठनों के साथ साझेदारी कर रहा है.

व्हाट्सऐप से मिलेगी वैक्सीन सेंटर की जानकारी

इस हफ्ते की शुरुआत में फेसबुक ने व्हाट्सएप के MyGov कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट में एक फीचर जोड़ा था, जिसके जरिए लोग अपने पास के वैक्सीन सेंटर का पता लगा सकते हैं. ये कई स्वास्थ्य सहयोगियों के सहयोग से विकसित किया गया है, जिसे वो खुद संचालित करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः

मोरक्को में 25 साल की महिला ने दिया 9 बच्चों को जन्म, अल्ट्रासाउंड में थी 7 बच्चों की रिपोर्ट

अवैध माइग्रेंट्स को यूके से वापस लाएगा भारत, 3 हजार युवा कामगारों को दिया जाएगा वीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget