एक्सप्लोरर

Facebook और Instagram पर WhatsApp जैसी चैट सिक्योरिटी मिलने में देरी, जानें क्या है वजह

End-To-End Encryption: मेटा (Meta) के सुरक्षा प्रमुख एंटीगोन डेविस के अनुसार, फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम को डिफ़ॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन 2023 में मिलेगा.

Facebook Messenger, Instagram End-To-End Encryption Update: मेटा (Meta) के सुरक्षा प्रमुख एंटीगोन डेविस के अनुसार, फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम को डिफ़ॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन 2023 में मिलेगा. हालांकि, कंपनी ने इसी साल अप्रैल में एक ब्लॉग पोस्ट में घोषणी की थी कि इस फीचर के समयसीमा 2022 है. लेकिन, इसे 2023 कर दिया गया है. हालांकि, व्हाट्सएप में डिफ़ॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर है. बता दें कि व्हाट्सएप का मालिकाना हक भी मेटा के पास ही है.

डेविस ने संडे टेलीग्राफ में लिखा, "हम इसके लिए समय ले रहे हैं. हमारी सभी मैसेजिंग सेवाओं में डिफ़ॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के वैश्विक रोलआउट को खत्म करने की योजना नहीं है." उन्होंने कहा कि कंपनी "लोगों के निजी संचार की रक्षा करने और लोगों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए" दृढ़ संकल्पित है.

डिफ़ॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन में देरी क्यों?
उन्होंने कहा कि इस कदम में देरी करने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से आपराधिक गतिविधि को रोकने के प्रयासों में बाधा न आए. उन्होंने यह भी लिखा कि मेटा यूजर्स को सुरक्षित रखने और अधिकारियों की सहायता करने के लिए "हमारे ऐप, अकाउंट डिटेल्स और यूजर्स की रिपोर्ट में गैर-एन्क्रिप्टेड डेटा के संयोजन का इस्तेमाल करेगी."

उन्होंने आगे लिखा, "कुछ ऐतिहासिक मामलों की हमारी हालिया समीक्षा से पता चला है कि हम अभी भी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया करने में सक्षम होंगे, भले ही उन सर्विसेस को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड किया गया हो."

हालांकि, आपको बता कि फेसबुक मैसेंजर में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड वॉयस और वीडियो कॉल है. मैसेंजर में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट का ऑप्शन भी है. हालांकि, इसे व्यक्तिगत संपर्क के लिए 'सीक्रेट चैट' के रूप में एनेबल करना होता है.

ये भी पढ़ें-

Best Recharge Plan: अब अचानक मोबाइल डेटा खत्म होने पर रीचार्ज के लिए नो टेंशन, Jio दे रहा डेटा लोन

iPhone 14 Features: आईफोन 14 सीरीज में हो सकता है USB-C पोर्ट, कई रिपोर्ट्स से तेज हुईं अटकलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
आवाज पर भी AI का कब्जा! असली और नकली Voice में ऐसे करें फर्क
आवाज पर भी AI का कब्जा! असली और नकली Voice में ऐसे करें फर्क
Chrome या Edge? जानिए कौन सा ब्राउजर इस्तेमाल करना है ज्यादा सुरक्षित
Chrome या Edge? जानिए कौन सा ब्राउजर इस्तेमाल करना है ज्यादा सुरक्षित
सिर्फ बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं अपना iPhone! नहीं पड़ेगी Siri की जरुरत, जानें कैसे
सिर्फ बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं अपना iPhone! नहीं पड़ेगी Siri की जरुरत, जानें कैसे

वीडियोज

CHINA ROBOT ARMY: हजारों Robots की Army बना चुका है चीन! |ABPLIVE
Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार
'मां का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण', राहुल गांधी के मिमिक्री वीडियो पर बृजभूषण शरण सिंह
'मां का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण', राहुल गांधी के मिमिक्री वीडियो पर बृजभूषण शरण सिंह
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
मुश्किल में हुमायूं कबीर! पार्टी का नेता नकली नोटों और हथियार के साथ गिरफ्तार
मुश्किल में हुमायूं कबीर! पार्टी का नेता नकली नोटों और हथियार के साथ गिरफ्तार
Embed widget