एक्सप्लोरर

Apple को लगा बड़ा झटका, अमेरिका की कोर्ट ने ऐप स्टोर के नियमों में ढील देने का दिया आदेश

आदेश के बाद कंपनी के ऐप डिवेलपर्स के पास अपने यूजर्स को दूसरे पेमेंट सिस्टम में भेजने की इजाजत होगी. मशहूर गेम 'फोर्टनाइट' की निर्माता कंपनी एपिक गेम्स (Epic Games) के मुकदमे पर ये फैसला सुनाया गया.

अमेरिका की एक फेडरल कोर्ट (संघीय अदालत) ने आईफोन निर्माता दुनिया की मशहूर कंपनी एप्पल (Apple) को तगड़ा झटका दिया है. फेडरल कोर्ट के जज ने एप्पल को उसके ऐप स्टोर के नियमों में ढील देने का आदेश दिया है. जज के इस आदेश के बाद कंपनी के ऐप डिवेलपर्स के पास अपने यूजर्स को दूसरे पेमेंट सिस्टम में भेजने की इजाजत होगी. जज ने कोर्ट में मशहूर गेम 'फोर्टनाइट' (Fortnite) की निर्माता कंपनी एपिक गेम्स (Epic Games) के मुकदमें पर ये फैसला सुनाया. जज के इस फैसले को एप्पल स्टोर पर मौजूद एपिक गेम्स और अन्य ऐप्स के लिए बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. 

कैलिफोर्निया के नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट में मौजूद यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज वोने गोंजालेज रोजर्स ने ये फैसला सुनाया. हालांकि फेडरल कोर्ट ने कल के अपने इस फैसले में एप्पल कंपनी को थोड़ी राहत देते हुए उसे इन-ऐप पेमेंट्स के तौर 15 से 30 फीसदी का कमीशन अमाउंट लेते रहने की इजाजत दी है. ऐप स्टोर पर पेमेंट का ये ग्राहकों के लिए सबसे आसान तरीका है. इस फैसले के बाद एप्पल ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "कोर्ट का फैसला ये भी बताता है कि सफलता ग़ैरक़ानूनी नहीं होती है. एप्पल को हर सेगमेंट में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है. कस्टमर्स और डिवेलपर्स हमें इसलिए चुनते हैं क्योंकि हमारे प्रॉडक्ट दुनिया में सबसे बेहतर हैं."

एप्पल ने फैसले पर दिया ये बयान 

एक मीडिया ब्रीफ़िंग में एप्पल की लीगल टीम ने कहा, "हमें नहीं लगता कि कोर्ट के निर्णय के बाद डिवेलपर्स अपने ख़ुद के इन-ऐप पर्चेस सिस्टम को लागू कर पाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि, कंपनी इस बात पर विचार कर रही है कि वो किस तरह से कोर्ट के इस फैसले को लागू करेगी."

हालांकि मुकदमा करने वाली कंपनी एपिक गेम्स इस फैसले से पूरी तरह खुश नहीं है. जैसा कि जज ने ख़ुद कहा कि ये फैसला एप्पल के नियमों में तर्कसंगत बदलाव का है. हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले का असर इस बात पर निर्भर करेगा कि एप्पल किस तरह से इसे लागू करती है. एपिक गेम्स इस फैसले के खिलाफ एक बार फिर अपील करने की सोच रहा है. एपिक का ये मुक़दमा उस समय शुरुआ हुआ जब इस गेम मेकर कंपनी ने अपने गेम फोर्टनाइट में ख़ुद का इन-ऐप पर्चेस सिस्टम डाला था. दुनियाभर में करीब 40 करोड़ लोग इस वीडियो गेम को खेलते हैं.

कोर्ट के फैसले के बाद गिरे एप्पल के शेयर 

हालांकि कोर्ट के इस फैसले के बाद कंपनी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस गतिविधि पर खतरा मंडराने लगा है. इस तरह का बदलाव यदि एप्पल के एप स्टोर में होता है तो इससे एप तैयार करने वालों के अरबों डालर बचेंगे और वह दाम कम करने के लिये प्रोत्साहित होंगे जिसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा. कोर्ट के इस फैसले के बाद शुक्रवार दोपहर कारोबार में एप्पल के शेयर दो प्रतिशत से अधिक नीचे चल रहे थे. निवेशकों को लगता है कि इस फैसले से कंपनी की वार्षिक आय में अरबों डालर का नुकसान हो सकता है.

बता दें कि, एप्पल उसके स्टोर में रखी जाने वाली ऐप के जरिये होने वाले लेनदेन पर 30 प्रतिशत तक कमीशन लेता है. इस तरह के लेनदेन में गीत संगीत, मूवी सहित नेटफ्लिक्स या स्पॉटीफाई सब्स्क्रिप्शन आदि डिजिटल लेनदेन शामिल हैं.

यह भी पढ़ें 

Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 8.895 अरब डॉलर बढ़कर 642.453 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

Chattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया 'मिलेट मिशन' का शुभारंभ, कहा- छत्तीसगढ़ बनेगा देश का 'मिलेट हब'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube पर दिखेंगे सिर्फ आपकी पसंद के वीडियो, ऐसे बनाएं अपनी मर्जी का फीड
YouTube पर दिखेंगे सिर्फ आपकी पसंद के वीडियो, ऐसे बनाएं अपनी मर्जी का फीड
फोन GPS बंद होने पर भी चल सकता है आपकी लोकेशन का पता, ये तरीके आते हैं काम
फोन GPS बंद होने पर भी चल सकता है आपकी लोकेशन का पता, ये तरीके आते हैं काम
Online Gaming करते हैं तो आपके फोन में जरूर होनी चाहिए यह चीज, बड़े खतरों से बचा देगी
Online Gaming करते हैं तो आपके फोन में जरूर होनी चाहिए यह चीज, बड़े खतरों से बचा देगी
WWDC से पहले ही AI Siri की सारी जानकारी हो गई लीक, जानिये इसमें क्या-कुछ नया मिलेगा
WWDC से पहले ही AI Siri की सारी जानकारी हो गई लीक, जानिये इसमें क्या-कुछ नया मिलेगा

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget