एक्सप्लोरर

दिनभर WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो अभी सेट करें डार्क मोड फीचर, आंखों में नहीं होगी ये परेशानी

अगर आप कई घंटे तक वॉट्सएप चलाते हैं तो स्क्रीन को डार्क मोड में बदल सकते हैं. वॉट्सएप की सेटिंग्स में जाकर डार्क मोड इनेबल करने से स्क्रीन का कलर ब्लैक जैसा हो जायेगा. डार्क स्क्रीन का आंखों पर भी कम असर पड़ता है.

फोन में लोग सबसे ज्यादा WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं. पर्सनल चैट करनी हो या प्रोफेशनल और बिजेनस से जुड़ी बातचीत हो, लोग वॉट्सएप के ज़रिये ही कर रहे हैं. खासतौर से कोरोना के वक्त में ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं ऐसे में हर काम के लिए वॉट्सएप का इस्तेमाल और बढ़ गया है. कुछ लोग 24 घंटे अपना वॉट्सएप ऑन रखते हैं. ऐसे में ज्यादा देर तक वॉट्सएप चलाने से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. हालांकि अब वॉट्सएप पर एक खास फीचर आया है, जिसमें आप मोड बदल सकते हैं. आप सेटिंग्स में जाकर डार्क मोड इनेबल या डिसेबल कर सकते हैं. इसके बाद वॉट्सएप आपको ब्लैक कलर में नज़र आएगा. डार्क मोड इनेबल करने के बाद स्क्रीन की ब्राइटनेस कम हो जायेगी इससे आंखों पर कम प्रेशर पड़ेगा. 

कैसे करें डार्क मोड ऑन?
1- अपने फोन में वॉटसएप पर जायें और वॉट्सएप की सेटिंग्स पर क्लिक करें
2- सेटिंग्स में चैट्स के ऑप्शन पर जायें और चैट्स में जाने पर थीम का ऑप्शन दिखेगा
3- थीम में आपको लाइट और डार्क दो ऑप्शन दिखेंगे. जिसमें से डार्क पर क्लिक करने पर आपके वॉट्सएप की स्क्रीन ब्लैक यानी डार्क मोड में चली जायेगी
4- यही स्टेप फॉलो करके आप वॉट्सएप की स्क्रीन को लाइट भी कर सकते हैं, जिसमें बैकग्राउंड लाइट सफेद दिखती है

आप चाहें तो वॉट्सएप वेब में भी डार्क मोड ऑन कर सकते हैं इसके लिए वॉट्सएप की सेटिंग्स में जायें और फिर थीम पर क्लिक करें. यहां आपको लाइट और डार्क का ऑप्शन दिखेगा जिसमें डार्क पर क्लिक करके आप डार्क मोड इनेबल कर सकते हैं.

डार्क मोड ऑन करने के लिये सबसे पहले ये देख लें कि आपके फोन में वॉट्सएप का 2.20.13 वर्जन डाउनलोड है कि नहीं. अगर ये वर्जन नहीं है तो डाउनलोड कर लें. अगर आप वॉट्सएप का नया वर्ज़न डाउनलोड करते हैं तो इस वॉट्सएप की सेटिंग्स में जाकर चैट बैकअप कर लें ताकि आपका डेटा सेव रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1199 डॉलर की कीमत के साथ लॉन्च हुआ iPhone 18 Pro और Pro Max! जानें फीचर्स
1199 डॉलर की कीमत के साथ लॉन्च हुआ iPhone 18 Pro और Pro Max! जानें फीचर्स
iPhone 18 Launch LIVE Updates: iPhone 18 Pro और 18 Pro Max से उठ गया पर्दा, जानें एक-एक पॉइंट
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max से उठ गया पर्दा, जानें एक-एक पॉइंट
Apple iPhone 18 Launch : कितनी फास्ट है Apple की नई A20 प्रो चिप, फोन को कितना करेगी तेज?
कितनी फास्ट है Apple की नई A20 प्रो चिप, फोन को कितना करेगी तेज?
क्या है 1980s Retro Trend ? इसमें कैसे बनाएं अपनी तस्वीर
क्या है 1980s Retro Trend ? इसमें कैसे बनाएं अपनी तस्वीर

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget