एक्सप्लोरर

Elon Musk की कंपनी SpaceX ने ऑर्बिट में डिप्लॉय किए 23 नए सैटेलाइट, क्या होगा फायदा?

Musk's SpaceX: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अर्थ ऑर्बिट में 23 नई सैटेलाइट को सक्सेसफुली डिप्लॉय कर दिया है. जानिए इससे आपको क्या फायदा होगा. 

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने 23 नई स्टारलिंक सैटेलाइट को अर्थ ऑर्बिट में डिप्लॉय कर दिया है. इस बात की जानकारी कंपनी के आधिकारिक X हैंडल से शेयर की गई है. साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है जिसमें एक कतार से 23 सैटेलाइट नजर आ रही हैं. इन सैटेलाइट को फ्लोरिडा से फाल्कन 9 रॉकेट में लॉन्च किया गया था. एलन मस्क की कंपनी SpaceX का स्टारलिंक सैटेलाइट जाल दुनिया भर में सबसे बड़ा है और कंपनी ग्लोबली ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस इसके जरिए प्रदान करती है. आप स्टारलिंक इंटरनेट के माध्यम से लाइव स्ट्रीम, वीडियो गेम, इंटरनेट कॉल्स, मीटिंग्स आदि कहीं भी अटेंड कर सकते हैं. फिर चाहे आप जमीन में हों या फिर हवा में या पानी में.

5000 से ज्यादा सैटेलाइट भेज चुकी है कंपनी 

एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक 2018 के बाद से अब तक 5,300 सैटेलाइट को अर्थ आर्बिट में भेज चुकी है जिसमें से फिलहाल 4,900 ऑपरेशनल हैं. इस बात की जानकारी एस्टॉनोमर जोनाथन मैकडॉवेल ने शेयर की है जो अपनी वेबसाइट पर सैटेलाइट को ट्रैक करते हैं.

आपको क्या होगा फायदा?

अर्थ आर्बिट में 23 नई सैटेलाइट के जाल से एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक दुनिया भर में हाई स्पीड इंटरनेट प्रदान कर पाएगी. दूर दराज के गावों और पहाड़ों में भी इसकी मदद से बेहतर इंटरनेट लोगों को मिल पाएगा. मस्क की कंपनी स्पेसएक्स लगातार अपनी सैटेलाइट टेक्नोलॉजी को इंप्रूव करने के लिए इसमें कई सारे बदलाव कर रही है ताकि इसकी परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दुनिया भर में बेहतर हो सके. 

SpaceX का ये है गोल 

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का गोल अर्थ आर्बिट में हजारों सैटेलाइट का एक जाल बिछाना है जिससे एक अत्यधिक इंटरकनेक्टेड नेटवर्क तैयार हो सके और लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट लो लेटेंसी के साथ मिल सके. जिन लोगों को नहीं पता कि लेटेंसी क्या होती है तो दरअसल, ये एक जगह से दूसरे जगह तक डेटा के ट्रासंफर होने का समय होता है. जितना कम लेटेंसी होगी उतना बेहतर इंटरनेट एक्सपीरियंस हमारा रहेगा.  

जैसे-जैसे SpaceX नई सैटेलाइट को अर्थ आर्बिट में डिप्लॉय करते जा रही है वह अपने गोल की तरफ आगे बढ़ रही है. भारत में भी मस्क कंपनी जल्द सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस प्रदान करेगी. फिलहाल कंपनी की फाइल DOT जांच कर रहा है जिसके बाद क्लीयरेंस दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें;

चाइनीज लोन ऐप स्कैम से सावधान! कुछ इस तरह फंसाते हैं जाल में कि बचना होता है मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Toothbrush में क्यों आती है तेज आवाज? ये है टेक्नोलॉजी
Electric Toothbrush में क्यों आती है तेज आवाज? ये है टेक्नोलॉजी
Jio का Mega Anniversary Offer, 3,599 रुपए प्लान में सालभर मिलेंगे इतने फायदे
Jio का Mega Anniversary Offer, 3,599 रुपए प्लान में सालभर मिलेंगे इतने फायदे
GPT-6 vs Claude vs Gemini : Context Window से Price तक, जानें कौन-सा AI बेस्ट?
GPT-6 vs Claude vs Gemini : Context Window से Price तक, जानें कौन-सा AI बेस्ट?
2,666 रुपए की EMI में 12GB RAM वाला फोन, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!
2,666 रुपए की EMI में 12GB RAM वाला फोन, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ढही.. दिल्ली में कोहराम !।
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: लगातार 5 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | ABP News
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: 5 मंजिला इमारत ढही, 50 जिंदगियों पर संकट !
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: मोती बाग इलाके में गिरी इमारत...मलबे में दबे 50 लोग!
CM Yogi in Chitrakoot: CM yogi ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा। CM Yogi Speech

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
Watch: सत्य निकेतन में हादसे का पता इस वीडियो से चला, हादसे के ढाई घंटे बाद निकला स्टूडेंट
Watch: सत्य निकेतन में हादसे का पता इस वीडियो से चला, हादसे के ढाई घंटे बाद निकला स्टूडेंट
'उनके लिए दरवाजे बंद...', शमी की टीम इंडिया में वापसी पर पूर्व कोच का बड़ा बयान
'उनके लिए दरवाजे बंद...', शमी की टीम इंडिया में वापसी पर पूर्व कोच का बड़ा बयान
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर दीपक कुमार ने किया बड़ा खुलासा
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
PM मोदी के ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे का रिएक्शन, कहा - 'अफसोस है कि...'
PM मोदी के ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे का रिएक्शन, कहा - 'अफसोस है कि...'
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
एक एकड़ में अनार से कितना कमा सकते हैं किसान, जान लें हिसाब-किताब
एक एकड़ में अनार से कितना कमा सकते हैं किसान, जान लें हिसाब-किताब
कितनी पुरानी है Delhi University? किसने करवाया था निर्माण
कितनी पुरानी है Delhi University? किसने करवाया था निर्माण
Embed widget