एक्सप्लोरर

'OpenAI अब Open नहीं रहा...' मस्क ने ओपनएआई को लेकर क्यों कही ये बात?

Elon Musk Fresh Attack on OpenAI: एलन मस्क का कहना है कि OpenAI अब अपने उद्देश्यों से भटक चुका है. मस्क के मुताबिक, यह कंपनी अब यह एक मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गई है,

Elon Musk Attacks on OpenAI: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन  मस्क ने OpenAI पर एक बार फिर हमला बोला है. एलन मस्क ने कहा कि OpenAI अब अपने उद्देश्य से भटक चुका है और उसमें ओपन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है.  

एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि OpenAI का मक्सद था कि एआई सभी के लिए आसान और सुरक्षित हो. लेकिन अब यह एक व्यापारिक संगठन बन गया है, जो केवल पैसे कमाने पर ध्यान दे रहा है. मस्क का कहना है कि OpenAI अब अपने पुराने वादों से पीछे हट गया है. 

मस्क ने एक्स पर क्या लिखा? 

मस्क के मुताबिक, OpenAI को एक गैर-लाभकारी संस्था के रूप में शुरू किया गया था, ताकि AI को सबके लिए फायदेमंद और सुरक्षित बनाया जा सके. लेकिन अब यह एक मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गई है, जो केवल अपने फायदे के बारे में सोच रही है. यह बदलाव OpenAI के मूल के खिलाफ है और इससे AI की ट्रांसपेरेंसी पर सवाल उठते हैं. 

OpenAI ने मस्क के इन आरोपों पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन टेक्नोलॉजी की दुनिया में यह खबर तेजी से फैल रही है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं. कुछ लोग मस्क की बात से सहमत हैं और मानते हैं कि OpenAI को अपने पुराने मक्सद पर लौटना चाहिए. जबकि कुछ का कहना है कि समय के साथ हर संगठन में बदलाव आते हैं और OpenAI का व्यापारीकरण जरूरी था.

OpenAI की तरफ से अभी कोई जवाब नहीं

यह पहली बार नहीं है जब मस्क ने OpenAI की आलोचना की हो. पिछले साल भी उन्होंने इसी तरह की शिकायत की थी, जिसके बाद OpenAI ने कुछ बदलाव किए थे. लेकिन इस बार मस्क का कहना है कि ये बदलाव पर्याप्त नहीं हैं और OpenAI को अपनी नीतियों पर फिर से विचार करना चाहिए.

मस्क के इस बयान से एक बार फिर से AI की सुरक्षा और पारदर्शिता पर बहस शुरू हो गई है. अब देखना यह है कि OpenAI इस पर कैसे जवाब देता है और क्या वह अपने संस्थापक के आरोपों का जवाब दे पाता है या नहीं. 

यह भी पढ़ें:-

Grand Theft Auto: एंड्रॉयड और iOS में कैसे खेलें GTA 5? बस करना होगा ये काम, स्टेप बाय स्टेप जानें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन में FM रेडियो वाला फीचर कंपनियों ने आखिर क्यों बंद किया? ये है वजह
फोन में FM रेडियो वाला फीचर कंपनियों ने आखिर क्यों बंद किया? ये है वजह
25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का 'शिकारी' रुद्रास्त्र- 500 KM रेंज, 400 की स्पीड, ताकत देख कांप रहा PAK
भारत का 'शिकारी' रुद्रास्त्र- 500 KM रेंज, 400 की स्पीड, ताकत देख कांप रहा PAK
जयपुर निकाय चुनाव: टिकट न मिलने पर फूट फूटकर रोए BJP नेता, फिर ऐसे हुए बागी
जयपुर निकाय चुनाव: टिकट न मिलने पर फूट फूटकर रोए BJP नेता, फिर ऐसे हुए बागी
ईरान के शादी वाले घर में जाकर गिरा अमेरिकी ड्रोन, 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
ईरान के शादी वाले घर में जाकर गिरा अमेरिकी ड्रोन, 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
टीम इंडिया में अचानक हुए 8 बदलाव, BCCI ने बदल दी आधी से ज्यादा टीम
टीम इंडिया में अचानक हुए 8 बदलाव, BCCI ने बदल दी आधी से ज्यादा टीम
'टॉक्सिक' ने ओपनिंग वीक पर किया कमाल, 'धुरंधर' से 'छावा' तक इन 10 फिल्मों को चटाई घूल
'टॉक्सिक' ने ओपनिंग वीक पर किया कमाल, 'धुरंधर' से 'छावा' तक को दी मात
ईरान का बदला, जॉर्डन-बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला, कई US सैनिक मारने का दावा
ईरान का बदला, जॉर्डन-बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला, कई US सैनिक मारने का दावा
पटना शराब कांड: ये तो LOVE वाला मामला! 4 मौतों के राज से पर्दा उठा
पटना शराब कांड: ये तो LOVE वाला मामला! 4 मौतों के राज से पर्दा उठा
खराब सड़क के चलते 11 किमी तक खाट पर ढोया मरीज- भड़के यूजर्स
खराब सड़क के चलते 11 किमी तक खाट पर ढोया मरीज- भड़के यूजर्स
Embed widget