एक्सप्लोरर

क्या Twitter बेच देंगे मस्क? कहा- "काफी दर्दनाक" रहा अब तक का सफर

Twitter : एलन मस्क ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि ट्विटर उनके लिए काफी दर्दनाक रहा है. आइए जानते हैं कि क्या वे अब इसे बेचने के बारे में सोच रहे हैं?

Elon Musk : आपको क्या लगता है ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क खुश हैं या दुःखी? वैसे उनकी बातों से तो ऐसा लग रहा है कि ट्विटर को खरीदने के बाद वे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एलन मस्क ने हाल ही में बीबीसी को एक इंटरव्यू दिया. एलोन मस्क से पूछा गया कि क्या उन्हें ट्विटर खरीदने का पछतावा है, तो  अरबपति ने कहा कि ट्विटर उनके लिए "काफी दर्दनाक" रहा है. ट्विटर का अनुभव सुखद या किसी प्रकार की पार्टी के लायक नहीं था. दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने यह भी कहा कि यह बोरिंग नहीं है, लेकिन जब से उन्होंने लोकप्रिय माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट खरीदी है, यह एक रोलरकोस्टर की सवारी जैसा लग रहा है.

ट्विटर और एलन मस्क 

हां, एलन मस्क ने इंटरव्यू में कहा कि ट्विटर खरीदने के बाद दर्द का स्तर बहुत हाई है,  लेकिन, अरबपति ने यह कहकर अपने खरीदारी के फैसले को सपोर्ट भी किया कि उन्हें अभी भी लगता है कि "ट्विटर पर अधिकार करना सही काम था." उन्हें लगता है कि ट्विटर खरीदने का उनका फैसला ठीक था. अरबपति को अपने फैसले पर कोई रिग्रेट नहीं है. हालांकि, ट्विटर उनके लिए "काफी दर्दनाक" रहा है इस बात को उन्होंने एक्सेप्ट किया है. 

ट्विटर में छंटनी पर क्या बोले एलन मस्क?

पिछले कुछ समय से ट्विटर में जमकर छंटनी चल रही है. एलन मस्क ने इंटरव्यू में इस बारे में भी बात की है.  उन्होंने कहा कि ट्विटर के 80 फीसदी वर्कफोर्स को हटाना आसान नहीं था. सोशल मीडिया कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 8,000 से घटाकर लगभग 1,500 कर दी गई है. उन्होंने यह भी एक्सेप्ट किया कि उन्हें सभी प्रभावित ट्विटर कर्मचारियों से पर्सनली बात करने का अवसर नहीं मिला और इसलिए लोगों को ईमेल के माध्यम से इनफॉर्म किया गया. उन्होंने कहा, 'इतने सारे लोगों से आमने-सामने बात करना मुमकिन नहीं है.'

क्या ट्विटर बेच देंगे मस्क? 

मस्क ने कहा कि काम का बोझ इतना ज्यादा है कि वह कभी-कभी ऑफिस में सोते हैं. सोने के लिए पुस्तकालय में सोफे का सहारा लेते हैं. एलन मस्क ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें लगता है कि उन्हें रात के ट्वीट पोस्ट करने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा, "क्या मैंने कई बार ट्वीट के साथ खुद को पैर में गोली मार ली है? हां, मुझे लगता है कि मुझे तीन बजे के बाद ट्वीट नहीं करना चाहिए." दिलचस्प बात यह है कि अपने अपने ट्विटर खरीदने के फैसले का सपोर्ट करते हुए, मस्क ने यह भी कहा कि अगर उन्हें ट्विटर के लिए सही व्यक्ति मिल जाता है, तो वह किसी को ट्विटर बेच देंगे.

यह भी पढ़ें - Truecaller ने आईफोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया Live Caller ID, ऐसे काम करता है फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart TV Power Consumption:एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget