एक्सप्लोरर

मार्क जुकरबर्ग ने ऐसा क्या कर दिया? बोलने लगे एलन मस्क- 'गिरफ्तार करो...'

Elon Musk ने कहा- इंस्टाग्राम में बच्चों के शोषण की गंभीर समस्या है, लेकिन जुकरबर्ग की गिरफ़्तारी नहीं हुई, क्योंकि वह बोलने की आज़ादी को सेंसर करता है और सरकारों को यूजर्स के डाटा तक पहुंचा देता है.

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने रविवार को टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव का समर्थन किया और कहा कि मार्क जुकरबर्ग को उनके मेटा-स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पर "बड़े पैमाने पर बाल शोषण" की समस्या के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए. अरबपति मस्क ने यह प्रतिक्रिया तब दी, जब लोकप्रिय एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक और मालिक रूस में जन्मे पावेल डुरोव को उनके प्लेटफ़ॉर्म से संबंधित कई आरोपों में फ्रांस में गिरफ़्तार किया गया. दोषी पाए जाने पर डुरोव को 20 साल तक की जेल हो सकती है.

एलन मस्क ने कहा कि मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग "पहले ही सेंसरशिप के दबाव में आ चुके हैं." एक्स के मालिक ने पोस्ट किया, "इंस्टाग्राम में बच्चों के शोषण की गंभीर समस्या है, लेकिन जुकरबर्ग की गिरफ़्तारी नहीं हुई, क्योंकि वह बोलने की आज़ादी को सेंसर करता है और सरकारों को पीछे के दरवाजे से यूजर्स के डाटा तक पहुंचा देता है." टेक अरबपति ने उल्लेख किया, "बोलने की आज़ादी के समर्थन के लिए यह ज़रूरी है कि आप एक्स पोस्ट को अपने जानने वाले लोगों को फ़ॉरवर्ड करें, ख़ास तौर पर सेंसरशिप वाले देशों में."

जुकरबर्ग ने मांगी थी मांगी

इस साल फ़रवरी में, जुकरबर्ग ने कैपिटल हिल में सीनेट की सुनवाई के दौरान ऑनलाइन बाल यौन शोषण के पीड़ितों के परिवारों से माफ़ी मांगी थी. अरबपति उद्यमी ने बच्‍चों के माता-पिता से कहा कि "आप सभी ने जो कुछ भी सहा है, उसके लिए मुझे खेद है. किसी को भी उन चीजों से नहीं गुजरना चाहिए जो आपके परिवारों ने झेली हैं." उन्होंने कहा, "यही कारण है कि हम इतना निवेश करते हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे क‍ि किसी को भी उन चीजों से नहीं गुजरना पड़े, जो आपके परिवारों ने झेली हैं." गौरतलब है क‍ि मस्क और जुकरबर्ग के बीच प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है.

ये भी पढ़ें-

5000mAh की बैटरी और 50MP के कैमरा के साथ आता है ये 5G फोन, कीमत 11 हजार से भी कम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wi-Fi 8 से मिट जाएगा कनेक्शन ड्रॉप होने का झंझट, कितनी फास्ट होगी?
Wi-Fi 8 से मिट जाएगा कनेक्शन ड्रॉप होने का झंझट, कितनी फास्ट होगी?
रोज के कामों के लिए कितनी इंटरनेट स्पीड जरूरी है? यहां देखें हिसाब
रोज के कामों के लिए कितनी इंटरनेट स्पीड जरूरी है? यहां देखें हिसाब
China Artificial Sun: चीन बना रहा आर्टिफिशियल सूरज, कैसे बदलेगी दुनिया की तकनीक?
चीन बना रहा आर्टिफिशियल सूरज, कैसे बदलेगी दुनिया की तकनीक?
नए फोन में पुराने फीचर्स? सस्ते एंड्रॉयड में बिगड़ेगा गेम
नए फोन में पुराने फीचर्स? सस्ते एंड्रॉयड में बिगड़ेगा गेम

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget