एक्सप्लोरर

हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे ये फोन, सरकार ने कर लिया तय! क्या आपके साथ भी हुआ ऐसा?

Electricity KYC Scam: देश में गर्मी के मौसम में स्कैम की घटनाएं बढ़ रही हैं. स्कैमर्स बिजली विभाग के अधिकारी बनकर लोगों को KYC अपडेट करने के लिए मैसेज भेज रहे हैं.

Electricity KYC Scam: देश के लोग जहां एक तरफ जला देने वाली गर्मी से जुझ रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को स्कैमर्स से भी बच कर रहना पढ़ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में लोगों के साथ हो रहे स्कैम की संख्या बढ़ती ही चली जा रही है. गर्मी का मौसम होने की वजह से लोगों के साथ हो रहे स्कैम के मामलों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है. अब आप सोच रहे होंगे कि स्कैम से गर्मी का क्या लेना देना है. तो हम आपको बता दें कि इस वक्त स्कैमर्स सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं. गर्मी में बिजली का यूज सबसे ज्यादा होता है. जिसका फायदा स्कैमर्स उठाते हैं. इसी में बिजली केवाईसी अपडेट घोटाला नाम का स्कैम इस वक्त खुब चल रहा है. इसमें लोगों को बिजली अधिकारी बनकर मेसेज्स आ रहे हैं, जिनमें उनसे उनकी KYC अपडेट करने को कहा जाता है. KYC अपडेट न करने पर उनके घर की बिजली काट दिए जाने की बात कही जाती है. 

यही नहीं इन मेसेज्स में लिंक भी दिए हुए होते हैं, जिनपर क्लिक करने पर आपकी निजी जानकारी स्कैमर्स के पास पहुंच जाती है. जिसका स्कैमर्स गलत फायदा उठाकर आपके साथ धोखाधड़ी करते हैं. इसी को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग ने कड़े कदम उठाते हुए 392 मोबाइल फोन को ब्लॉक करने का निर्देश दे दिया है. जानकारी के मुताबिक, इन मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिजली केवाईसी अपडेट स्कैम में हो रहा था.

चक्षु पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायत

सरकार को इस स्कैम के बारे में चक्षु पोर्टल से पता चला है. सरकार ने इस पोर्टल की मदद करने के लिए बनाया है. अनजान काल या मेसेज आने पर आप इस पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है. ऐसा ही करते हुए लोगों को जब स्कैमर्स ने बिजली विभाग का अधिकारी बनकर KYC अपडेट करने के मेसेज भेजने शुरू किए, तो लोगों ने इसकी शिकायत चक्षु पोर्टल पर करने लगे. जिसके बाद सरकार ने AI की मदद से जांच की और 392 मोबाइल फोन और 31,740 से ज्यादा मोबाइल नंबरों का पता लगाया. जिनका यूज स्कैमर्स बिजली केवाईसी अपडेट स्कैम में कर रहे थे.

कैसे बचे ऐसे स्कैम से

ऐसे स्कैम से बचने के लिए सबसे पहले अपनी निजी जानकारी जैसे कि बैंक डिटेल्स, OTP या अकाउंट नंबर किसी के भी साथ न शेयर करें, निजी जानकारी मिलने से स्कैमर उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा किसी भी अंजान मेसेज दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें. अगर आपको बिजली विभाग के बारे में कोई जानकारी लेनी हो तो उसकी वेबसाइट पर जाकर वहां से चेक करें. इसके अलावा किसी भी अंजान काल या मेसेज पर अपनी KYC शेयर न करें. ऑनलाइन बिजली बिल खाते के लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें.

ये भी पढ़ें-

AC ब्लास्ट होने से पहले मिलते हैं ये 5 बड़े संकेत, ध्यान नहीं दिया तो होगा धमाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन अपडेट नहीं करते? जानिए क्या हैं खतरे
फोन अपडेट नहीं करते? जानिए क्या हैं खतरे
नई टेक्नोलॉजी से गर्मी होगी छूमंतर! ये गैजेट कमाल
नई टेक्नोलॉजी से गर्मी होगी छूमंतर! ये गैजेट कमाल
Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर डाली तो कितनी मिलेगी सजा? जान लें नियम
सुप्रीम कोर्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर डाली तो कितनी मिलेगी सजा? जान लें नियम
Extension Board Overloading Risk: एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में न चलाएं ये 7 सामान, बढ़ जाता है ओवरलोडिंग का खतरा
एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में न चलाएं ये 7 सामान, बढ़ जाता है ओवरलोडिंग का खतरा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget