एक्सप्लोरर

क्या आपके भी फोन की बैटरी तेजी से खत्म होती है? अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक, मिलेगा जबरदस्त फायदा

कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं और जरूरत के वक्त परेशानी से बच सकते हैं.

आजकल स्मार्टफोन्स में कैमरा से लेकर गेमिंग तक सबकुछ जबरदस्त है, लेकिन एक चीज़ है जो अक्सर परेशानी का कारण बन जाती है, बैटरी! खासकर तब जब जरूरत के वक्त फोन की बैटरी जवाब दे जाए. लेकिन घबराइए नहीं, अगर कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए, तो फोन की बैटरी को ज्यादा देर तक चलाया जा सकता है. आइए जानते हैं वो 5 आसान ट्रिक्स जिनसे आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी को लंबे समय तक बचा सकते हैं.

1. स्क्रीन की चमक कम रखना है फायदेमंद

फोन की स्क्रीन जितनी तेज चमकेगी, उतनी ही जल्दी बैटरी खत्म होगी. इसलिए बेहतर होगा कि ब्राइटनेस को जरूरत के हिसाब से कम रखें. अगर आपको बार-बार ब्राइटनेस बदलने में झंझट लगता है, तो फोन के 'अडाप्टिव ब्राइटनेस' फीचर का इस्तेमाल करें, जो खुद-ब-खुद रोशनी के अनुसार स्क्रीन को एडजस्ट कर देगा.

2. कीबोर्ड का वाइब्रेशन कर दें साइलेंट

जब भी आप टाइप करते हैं और कीबोर्ड हल्का सा वाइब्रेट करता है, तो वो बैटरी खपत करता है. हैप्टिक फीडबैक सुनने में भले ही अच्छा लगे, लेकिन यह फोन की एनर्जी खींचता है. ऐसे में सेटिंग्स में जाकर इस वाइब्रेशन को बंद कर दें, ताकि बैटरी पर कम लोड पड़े.

3. ऐप्स को बैकग्राउंड से पूरी तरह हटाएं

कई बार हम एक ऐप से दूसरे ऐप पर चले जाते हैं और पिछले ऐप्स बंद नहीं करते. ये ऐप्स पीछे-पीछे चलते रहते हैं और बैटरी को चुपचाप खपत करते रहते हैं. ऐसे में हर बार इस्तेमाल के बाद ऐप को पूरी तरह से बंद करना और बैकग्राउंड से हटाना जरूरी है.

4. स्क्रीन टाइमआउट कम करना भी है कारगर

अगर आपका फोन लंबे समय तक यूं ही स्क्रीन ऑन रखता है, तो यह बैटरी पर सीधा असर डालता है. स्क्रीन टाइमआउट को कम करके, जैसे 30 सेकंड पर सेट करके, आप बैटरी की अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं.

5. जरूरत न हो तो GPS और Bluetooth रखें बंद

GPS और Bluetooth वैसे तो बहुत काम के फीचर हैं, लेकिन इन्हें लगातार ऑन रखना बैटरी को तेजी से खत्म कर देता है. जब इनकी जरूरत न हो, तो इन्हें बंद कर देना समझदारी होगी. साथ ही, Wi-Fi को भी तभी ऑन रखें जब आप उसका इस्तेमाल कर रहे हों.

अगर आप ये 5 आसान टिप्स अपनाते हैं, तो इमरजेंसी के वक्त आपको बैटरी खत्म होने की टेंशन नहीं होगी और सबसे अच्छी बात ये है कि इन सबके लिए किसी ऐप या एक्सपर्ट की जरूरत नहीं है. बस थोड़ा ध्यान और समझदारी चाहिए. तो अगली बार जब आप घर से बाहर निकलें, इन टिप्स को जरूर आजमाएं. ताकि मुश्किल वक्त में आपका फोन आपका साथ न छोड़े!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dual-Band या Tri-Band Router? किसमें मिलती है सबसे तेज स्पीड, जानें अंतर
Dual-Band या Tri-Band Router? किसमें मिलती है सबसे तेज स्पीड, जानें अंतर
iPhone 18 Pro में ये 10 बड़े बदलाव, पुराने मॉडल से कितना एडवांस्ड?
iPhone 18 Pro में ये 10 बड़े बदलाव, पुराने मॉडल से कितना एडवांस्ड?
Siri की आवाज से हो गए हैं बोर? सेकेंडों में ऐसे बदलें Voice! ये है तरीका
Siri की आवाज से हो गए हैं बोर? सेकेंडों में ऐसे बदलें Voice! ये है तरीका
$1299 वाला iPhone 18 Pro Max भारत में कितने का मिलेगा? 4 साल के डेटा से समझें
$1299 वाला iPhone 18 Pro Max भारत में कितने का मिलेगा? 4 साल के डेटा से समझें

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्यों कि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्यों कि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
महिला एशिया कप: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
Embed widget