एक्सप्लोरर

पुराना फोन है बड़े काम की चीज, बेचने की बजाय लें ये काम, कई मुश्किलें हो जाएंगी आसान

नया फोन लेते समय कुछ लोग पुराने फोन को बेच देते हैं. इसे बेचने की बजाय इससे कई काम लिए जा सकते हैं. इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे बल्कि कई मुश्किलें भी हल हो जाएंगी.

कई लोग नया स्मार्टफोन लेने के बाद पुराने फोन को बेच देते हैं. कुछ कंपनियां एक्सचेंज ऑफर देती हैं तो लोग पुराने फोन के बदले नया फोन ले लेते हैं. हालांकि, हर बार पुराना फोन बेचना फायदे का सौदा नहीं रहता. ऐसे में आप पुराने फोन को बेचने की जगह उसका कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी दूर की जा सकती है और एंटरटेनमेंट का भी पूरा ख्याल रखा जा सकता है. आइये जानते हैं कि पुराने फोन को कैसे-कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है.

सिक्योरिटी कैमरा के तौर पर करें इस्तेमाल

पुराने फोन को बेचने की बजाय इसका सिक्योरिटी कैमरा के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. पुराने फोन से दूर बैठे भी अपने घर पर नजर रखी जा सकती है. इसके लिए एक स्टैंड, चार्जर और ऐप की जरूरत पड़ेगी. कुछ ही मिनटों की मेहनत में पुराना फोन CCTV की तरह काम करने लगेगा.

सेकेंडरी फोन की तरह करें यूज

पुराने फोन को सेकेंडरी फोन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह उन लोगों के लिए काम आ सकता है, जो स्पोर्ट्स खेलते हैं या एडवेंचर करते हैं. ऐसे लोगों के फोन गिरने की आशंका ज्यादा रहती है. ऐसे में अगर पुराना फोन गिरता है तो नुकसान कम होगा.

एंटरटेनमेंट डिवाइस बना लें

पुराने फोन को एंटरटेनमेंट डिवाइस भी बनाया जा सकता है. नए फोन की बैटरी लाइफ और स्टोरेज बचाने के लिए पुराने फोन पर स्ट्रीमिंग ऐप्स और म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है. इससे कोई फिल्म या वेब सीरीज देखते हुए कॉल या SMS भी आपको परेशान नहीं करेंगे. इसी तरह इससे गेमिंग भी की जा सकती है.

वेबकैम के तौर पर भी करेगा काम

अगर आपके कंप्यूटर पर वेबकैम नहीं है या उसकी क्वालिटी खराब है तो पुराने फोन को वेबकैम की तरह भी यूज किया जा सकता है. इसके लिए कंप्यूटर और फोन दोनों में ऐप डाउनलोड करनी पड़ेगी. एक बार डाउनलोड होने के बाद फोन वायरलेस वेबकैम बन जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: BSNL ने करवाई श्रद्धालुओं की मौज, फ्री में मिलेगी डेटा और कॉलिंग की सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget